[ad_1]
हाइलाइट्स
ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए
ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है
नई दिल्ली. क्रिकेटर ऋषभ पंत हाल ही में कार एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं और इस खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया. कई क्रिकेट प्रेमियों ने ऋषभ पंत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और इसमें उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला भी शामिल थीं. उर्वशी और ऋषभ के बीच मतभेदों के बीच मीरा ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता जताई. मीरा रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषभ की एक तस्वीर पोस्ट की और उनके लिए एक संदेश लिखा. मीरा रौतेला के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने एक्ट्रेस को ही सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है.
मीरा रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऋषभ पंत की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा रौतेला ने लिखा, ”सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आप स्वस्थ हो कर इंटरनेशनल लेवल पर उत्तराखंड का नाम रोश करना दूसरी तरफ. सिद्दबली बाबा आप पर विशेष कृपा करे. आप सभी लोग भी प्रार्थना करें.”
Ranji Trophy: बॉलर है या तूफान! 12 गेंद में ही दिल्ली को किया तहस-नहस
मीरा रौतेला के इस पोस्ट को शेयर करते ही फैन्स ने उर्वशी रौतेला को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- काश ये ह्यूमेनिटी आपकी बेटी में भी होती. एक अन्य यूदर ने लिखा- असली आईडी से आओ उर्वशी. इसके अलावा भी यूजर्स ने इस पोस्ट पर उर्वशी को लेकर कई कमेंट्स किए हैं.

बता दें कि भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय कार एक्सीडेंट के शिकार हो गए, जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली. पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे. पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.
Ranji Trophy: बांग्लादेश से लौटते ही कप्तान ने मचाई तबाही, पहले ही ओवर में लिया हैट्रिक
ताजा जानकारी के मुताबिक, पंत को हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन उनके पैर में दर्द बरकरार है. उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है. ऋषभ पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rishabh Pant, Team india, Urvashi Rautela
FIRST PUBLISHED : January 03, 2023, 13:47 IST
[ad_2]
Source link