Home Breaking News ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…’, सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…’, सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

0
‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं…’, सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

[ad_1]

सलमान खान फैन

सलमान खान फैन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का एक गाना है- ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं….। इस फिल्म में यह गाना तो शाहरुख ने दिव्या भारती के लिए गाया था। लेकिन इस समय यह गाना सलमान खान के एक फैन पर एकदम फिट बैठ रहा है। जो कि जबलपुर मध्यप्रदेश से साइकिल चलाकर अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान से हजारों किलोमीटर दूर मिलने पहुंच गया। अब सलमान भाईजान से इस मुलाकात की तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। 

बॉलीवुड सितारों को लेकर फैंस की खूब दीवानगी देखी जाती है। वह अपने फेवरेट स्टार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले सलमान खान के इस फैन ने भी कुछ ऐसा ही कर डाला है। जबलपुर के इस फैन ने खुद को सलमान खान का दीवाना बताया है। इस फैन ने सलमान से मुलाकात के लिए करीब 1100 किलोमीटर की यात्रा साइकल से ही तय कर डाली। फैन का लक था कि जिस समय वह सलमान खान के घर के बाहर पहुंचा, तब एक्टर अपने घर पर ही मौजूद थे। इस फैन को आखिरकार सलमान से मिलने और उनसे बातचीत का एक शानदार मौका भी मिल गया।

इसे भी पढ़ें- John Abraham and Priya Runchal: जिम में हुई थी जॉन की प्रिया से पहली मुलाकात, बिपाशा से ब्रेकअप के बाद की शादी

सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ इस फैन की तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान फैन की साइकिल थामे नजर आ रहे हैं, जिसपर बीइंग ह्यूमन लिखा हुआ है। इस साइकल के हैंडल के सामने लिखा है- चलो उनको दुआएं देते चलें, जबलपुर से मुंबई दीवाना मैं चला। इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा है- जबलपुर के रहने वाले समीर 1100 किलोमीटर साइकल चलाकर मुंबई मेगास्टार सलमान खान से मिलने पहुंचे हैं। इस पोस्ट पर सलमान के बाकी फैन्स जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Chetan Anand: एक तस्वीर देख प्रिया राजवंश के दीवाने हो गए थे चेतन, मुक्कमल इश्क के बाद भी दुखद रही प्रेम कहानी

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म दीवाना का एक गाना है- ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं….। इस फिल्म में यह गाना तो शाहरुख ने दिव्या भारती के लिए गाया था। लेकिन इस समय यह गाना सलमान खान के एक फैन पर एकदम फिट बैठ रहा है। जो कि जबलपुर मध्यप्रदेश से साइकिल चलाकर अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान से हजारों किलोमीटर दूर मिलने पहुंच गया। अब सलमान भाईजान से इस मुलाकात की तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here