[ad_1]
श्रद्धा वालकर-आफताब
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
इन दिनों ‘क्राइम पेट्रोल’ के एक एपिसोड पर जमकर हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर सोनी टीवी के बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। दरअसल, हुआ यह कि बीते दिनों ‘क्राइम पेट्रोल’ में ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ नाम से एक एपिसोड प्रसारित किया गया। इसे लोग दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं। दर्शकों का आरोप है कि शो में कहानी तो श्रद्धा और आफताब पूनावाला की दिखाई है, लेकिन इसमें पात्रों का धर्म बदल दिया गया है। इस पर शुरू हुआ हंगामा थम नहीं रहा है। आखिरकार आज चैनल की ओर से इस पर स्पष्टीकरण दिया गया है।
बता दें कि ‘क्राइम पेट्रोल’ के ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ एपिसोड की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोगों का कहना है कि शो में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया है। श्रद्धा को ईसाई लड़की एना फर्नांडीस के रूप में दिखाया गया है और उसकी हत्या करने वाले आफताब का नाम मिहिर रखा गया है, जबकि मिहिर हिंदू धर्म का नाम है। एपिसोड में मिहिर और एना मंदिर में शादी करते हैं और पुणे शिफ्ट हो जाते हैं, जबकि श्रद्धा और आफताब लिव इन रिलेशनशिप में थे और दोनों दिल्ली में शिफ्ट हुए थे।
Screw Dheela: टाइगर श्रॉफ की ‘स्क्रू ढीला’ से हुई रश्मिका मंदाना की छुट्टी, इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस!
अब सोनी टीवी की तरफ से पेश किए गए माफीनामा में इस एपिसोड को हटाए जाने की बात कही गई है। साथ ही चैनल की ओर से कहा गया है, ‘कुछ दर्शक क्राइम पेट्रोल के हालिया एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि यह एपिसोड हाल ही में हुए एक हत्याकांड से मिलता-जुलता लग रहा है। हम बताना चाहते हैं कि यह एपिसोड काल्पनिक कहानी पर आधारित है। इसकी कहानी 2011 में हुए एक हत्याकांड से प्रेरित है। हाल के किसी मामले से इसका कोई संबंध नहीं है। हम इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि हमारा कंटेंट ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक हो। हम अपने दर्शकों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। अगर किसी दर्शक की भावना इस एपिसोड से आहत हुई हैं तो हमें खेद है। हमने इस एपिसोड को हटा दिया है।’
— sonytv (@SonyTV) January 2, 2023
इस पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही कुछ यूजर्स ने मांग रखी है कि अब वास्तविक नामों के साथ हालिया मामले पर एक एपिसोड बनाया जाए। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने सही फैसला लिया है। आपको दर्शकों की भावनाओं को समझना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दर्शकों की भावनाएं आहत करना सही नहीं है।’ बता दें कि श्रद्धा की हत्या उसके प्रेमी आफताब ने की थी। पहले उसका गला घोटकर मार डाला, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए 35 टुकड़े किए और अलग-अलग जगह फेंके।
Bollywood: हॉलीवुड में भी अभिनय का जलवा दिखा चुके ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई थी वाहवाही
[ad_2]
Source link