[ad_1]
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
– फोटो : NewDelhiAirPort
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है। फ्लाइट रास्ते से वापस लौट रही है। फ्लाइट में 218 यात्री हैं।
इमरजेंसी को लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल, फायर विभाग और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।
आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की पुष्टि की है। पेरिस से लौट रही है फ्लाइट कुछ देर में इमरजेंसी लैंडिंग करेगी। हालांकि जिला डीसीपी ने यह नहीं बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करवाई जा रही है इसे गुप्त रखा जा रहा है।
[ad_2]
Source link