[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका और यूएई में टी20 लीग शुरू होने का पड़ा है असर
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी लीग के सभी मैचों में नहीं हो पा रहे उपलब्ध
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में 2024 से मैचों की संख्या 61 से घटकर 43 हो जाएगी. साउथ अफ्रीका और दुबई में भी टी20 लीग शुरू होने का असर बिग बैश पर पड़ता दिख रहा है. विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी लीग में सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. इसे देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टूर्नामेंट में पहले के मुकाबले 18 मैच कम कराने का फैसला किया है.
बीबीएल के 2017-18 सीजन में 43 मैच खेले गए थे. उसके बाद से लीग में 61 मैच होने लगे. टूर्नामेंट में मैचों की संख्या ज्यादा होने की लगातार ओलचना हो रही थी. राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पूरी लीग खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. डेविड वार्नर (सिडनी थंडर) और स्टीव स्मिथ (सिडनी सिक्सर्स) इंटरनेशनल मैचों की वजह से इस सीजन में अपनी टीमों की तरफ से एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं.
साउथ अफ्रीका (SA20) और यूएई (ILT20) में लीग शुरू होने के बाद विदेशी खिलाड़ी भी बिग बैश में पूरे समय उपलब्ध नहीं होंगे. सीए के सीईओ निक हॉकले ने मीडिया से कहा कि हम टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना चाहते हैं. साथ ही, गर्मियों की छुट्टियां भी एक कारण है. हम प्राइम टाइम रातों में ही लीग को पूरा कर लेना चाहते हैं.
IPL 2023: कैमरन ग्रीन आईपीएल में नहीं करेंगे गेंदबाजी! MI को तगड़ा झटका, 17.5 करोड़ किए हैं खर्च
माइकल नेसर के जिस कैच पर मचा बवाल, जानिए उस पर क्या कहता है MCC का नियम
सीए ने फॉक्सटेल और सेवन से की बड़ी डील
2024 से 2031 बीच ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सभी घरेलू मैचों और महिला टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों को प्रसारण सेवन वेस्ट मीडिया और फॉक्सटेल पर किया जाएगा. इसके लिए सीए ने दोनों चैनल के साथ 7 साल के लिए 1.5 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 160 करोड़ रुपये) में करार किया है. समझौते के तहत फॉक्सटेल के स्ट्रीमिंग पार्टनर कायो स्पोर्ट्स और सेवन के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 7 प्लस भी मैचों को टेलीकास्ट किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BBL, Big bash league, Cricket australia
FIRST PUBLISHED : January 03, 2023, 11:51 IST
[ad_2]
Source link