Home Sports IND vs SL: शुभमन गिल ने टी20 टीम में काट दिया इस खिलाड़ी का पत्ता, पहले T20 मैच में छीन ली जगह

IND vs SL: शुभमन गिल ने टी20 टीम में काट दिया इस खिलाड़ी का पत्ता, पहले T20 मैच में छीन ली जगह

0
IND vs SL: शुभमन गिल ने टी20 टीम में काट दिया इस खिलाड़ी का पत्ता, पहले T20 मैच में छीन ली जगह

[ad_1]

IND vs SL 1st T20 Match: भारत और श्रींलका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जा रहा है. इस मैच में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) को टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला है. शुभमन गिल के साथ ईशान किशन को पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. ओपनिंग की रेस में एक और युवा खिलाड़ी बना हुआ था, लेकिन शुभमन गिल के डेब्यू के चलते इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. 

शुभमन गिल ने काटा इस खिलाड़ी का पत्ता 

शुभमन गिल (Shubman Gill) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इस प्रदर्शन के चलते उन्हें टी20 में भी डेब्यू करने का मौका मिला है. हालांकि टीम के स्क्वॉड में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शामिल हैं, लेकिन वह प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना सकते हैं. इससे पहले कई मौकों पर ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन इस बार वह बेंच पर बैठे दिखाई देंगे. 

टी20 क्रिकेट में अभी तक का प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 9 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 16.88 की औसत से 135 रन ही बनाए हैं और 1 अर्धशतक जड़ा है. हालांकि पिछले कुछ समय से वह टीम में जगह बनाने के लिए जूझते हुए दिखाई दिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टी20 मैच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में ही आयरलैंड दौरे पर खेला था. इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिल सकी है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी. 

श्रीलंकाई टीम की प्लेइंग 11 

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महीश थीक्षना, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here