Home Sports VIDEO: दीपक हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर किया मजबूर, छक्कों में डील कर जीता फैंस का दिल

VIDEO: दीपक हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर किया मजबूर, छक्कों में डील कर जीता फैंस का दिल

0
VIDEO: दीपक हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर किया मजबूर, छक्कों में डील कर जीता फैंस का दिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

दीपक हूडा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली धुआंधार पारी.
भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 163 रन का टारगेट.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच पहला टी20 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बल्लेबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) फ्लॉप साबित हुए. वहीं, एक ऐसा समय था जब टीम इंडिया का 150 तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था. लेकिन बल्लेबाजी करने आए दीपक हूडा ने मैच की दिशा और दशा पूरी तरह से बदल दी.

कप्तान हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद दीपक हूडा श्रीलंका के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया. उन्होंने मेहमान टीम को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने छक्कों में डील की और फैंस का मनोरंजन कर दिया. वहीं, अक्षर पटेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी दिखाई. दीपक हूडा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अर्धशतक से महज 9 रन से चूके

दीपक हूडा ने टीम के लिए मुश्किल समय में बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने महज 23 गेंद में 41 रन बनाए. लेकिन बदकिस्मती से वह अपने अर्धशतक से चूक गए. आखिरी ओवर में उन्होंने 50 रन तक पहुंचने के लिए भरपूर प्रयास किया था. 41 रन की पारी में हूडा ने 1 चौका और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए.

क्या शुभमन गिल को याद आएंगी एमएस धोनी की बातें? वनडे डेब्यू में भी नहीं चला था बल्ला

भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का दिया टारगेट

टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा है. दीपक हूडा और अक्षर पटेल के बीच बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 गेंद में 61 रन की पार्टनरशिप हुई. अक्षर पटेल ने 20 गेंद में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. गेंदबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही है.

Tags: Axar patel, Deepak Hooda, India Vs Sri lanka, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here