Home Breaking News तुनिशा को बर्थडे पर सरप्राइज देने वाली थीं शीजान की बहन फलक, पोस्ट साझा कर लिखा इमोशनल नोट

तुनिशा को बर्थडे पर सरप्राइज देने वाली थीं शीजान की बहन फलक, पोस्ट साझा कर लिखा इमोशनल नोट

0
तुनिशा को बर्थडे पर सरप्राइज देने वाली थीं शीजान की बहन फलक, पोस्ट साझा कर लिखा इमोशनल नोट

[ad_1]

तुनिशा शर्मा-फलक नाज

तुनिशा शर्मा-फलक नाज
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। अगर आज वह जीवित होतीं तो अपना 21वां जन्मदिन मना रही होतीं। बता दें कि बीते वर्ष 24 दिसंबर को एक्ट्रेस ने अपने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की मां ने बेटी की मौत का आरोप एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर लगाया है। फिलहाल शीजान जेल में हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने तुनिशा के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
Filmy Wrap: रकुल की ‘छतरीवाली’ का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तुनिशा की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने इमोशनल नोट लिखा है। फलक नाज ने लिखा है, ‘टून्नु मेरा बच्चा। कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करूंगी। तू जानती थी कि अप्पी ने प्लान किया था तेरे लिए सरप्राइज। मैं तुम्हे प्रिसेंस ड्रेस में देखना चाहती थी। मैं तुझे तैयार करती। केक बंटवाती। तेरा वो सरप्राइज्ड चेहार देखना था मुझे। तू जानती है अच्छे से टून्नु तू मेरे लिए क्या मायने रखती है। दिल टूटा हुआ है मेरा बहुत, इतनी तकलीफ कभी महसूस नहीं हुई, जितनी तेरे जाने के बाद से है। कभी-कभी समझ नहीं आता कि किसके लिए दुआ करें। तेरी रूह की सुकून के लिए या हमारी (अम्मा, शीजान और मेरी)।’
Beeyar Prasad Passes Away: नहीं रहे गीतकार बीयार प्रसाद, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

फलक ने आगे लिखा, ‘ जिंदगी के मुश्किल इम्तिहान, बेचैन रातें, अनदेखे आंसू, तू सब देख रही है। मुझे पता है कि तू मेरे आसपास ही है। मैं तुझे महसूस कर सकती हूं। हम तुम्हें हर दिन याद करते हैं टुन्नू। तुम हमारे दिलों में हमेशा रहोगी। उम्मीद है कि तेरी सुकून वाली तलाश खत्म हो गई हो। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, मेरी नन्ही सी जान।’

विस्तार

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। अगर आज वह जीवित होतीं तो अपना 21वां जन्मदिन मना रही होतीं। बता दें कि बीते वर्ष 24 दिसंबर को एक्ट्रेस ने अपने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली। तुनिशा की मां ने बेटी की मौत का आरोप एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर लगाया है। फिलहाल शीजान जेल में हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज ने तुनिशा के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

Filmy Wrap: रकुल की ‘छतरीवाली’ का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here