[ad_1]
हाइलाइट्स
रणजी ट्रॉफी में पंजाब और गुजरात के बीच मैच खेला जा रहा
पंजाब के गेंदबाज ने लगातार 16 ओवर फेंके और गुजरात के पहले 7 विकेट लिए
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में गेंदबाज बल्लेबाजों पर काल बनकर टूट रहे हैं. एक दिन पहले सौराष्ट्र के कप्तान जयेदव उनादकट के मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा करने के अगले ही दिन पंजाब के गेंदबाज ने गुजरात पर कहर बरपाया है. पंजाब के इस पेसर ने लगातार 16 ओवर डाले और गुजरात के पहले सातों विकेट इस गेंदबाज ने लिए. इस गेंदबाज का नाम बलतेज सिंह ढांडा है. बलतेज की कहर बरपाती गेंदों के आगे गुजरात के बैटर बेबस दिखे और पंजाब के पहली पारी में 286 रन के जवाब में गुजरात की टीम 100 रन भी नहीं बना पाई और 35 ओवर के भीतर ही 97 रन पर ऑल आउट हो गई.
गुजरात के पहले सातों विकेट बलतेज ने ही झटके. उन्होंने गुजरात की पहली पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कथन पटेल को अनमोल मल्होत्रा के हाथों कैच आउट कराया. कथन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात के कप्तान प्रियंक पांचाल पंजाब के पेसर बलतेज का दूसरा शिकार बने. पांचाल 40 गेंद खेलने के बाद महज 7 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद पंजाब के कप्तान मंदीप सिंह ने एक छोर से बलतेज सिंह से गेंदबाजी करानी जारी रखी और उन्होंने गुजरात के मिडिल ऑर्डर को साफ कर दिया. बलतेज ने एक-एक गुजरात के पांच और बल्लेबाजों का शिकार किया. उन्होंने प्रियेश (12), एमए हिंगराजिया (11), विकेटकीपर हेत पटेल (26), उमन (1), करण पटेल (2) का शिकार किया.
बलतेज ने गुजरात के पहले गिरे सभी 7 विकेट लिए
ऐसा लग रहा था कि बलतेज कहीं सभी 10 विकेट न ले जाएं. लेकिन, ऐसा हुआ नहीं. मयंक मार्केंडेय ने अगले दो विकेट झटके और इस तरह बलतेज एक पारी में सभी 10 विकेट लेने से चूक गए. गुजरात का आखिरी विकेट गुरनूर बरार ने लिया. बलतेज ने पहली बार पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा किया है.
बलतेज ने पहली बार पारी में 7 विकेट लिए
इससे पहले, पंजाब ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे. पंजाब के लिए नेहल वढ़ेरा ने सबसे अधिक 123 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 43 और अनमोल मल्होत्रा ने 41 रन की पारी खेली थी. गुजरात के लिए चिंतन गजा ने 5 विकेट झटके थे. लेकिन, जब गुजरात की बल्लेबाजी की बारी आई तो बलतेज सिंह अकेले ही पूरी टीम पर भारी पड़ गए. उन्होंने 16 ओवर में 28 रन देकर कुल 7 विकेट हासिल किए. उन्होंने 8 ओवर मेडन भी फेंके. यह पंजाब की तरफ से किसी भी गेंदबाज का आठवां बेस्ट प्रदर्शन है.
IND vs SL: पहला टी20 जीतने के बाद भी भारत की राह नहीं आसान, दूसरे मैच में करने होंगे ये 3 जरूरी काम
IND vs SL: भारत को मिला नया मैच विनर, जिसने सबको छकाया उसी की गेंद पर छक्के मार कमबैक कराया
पंजाब किंग्स ने रीटेन किया है
बलतेज को पिछले साल सितंबर में दिलीप ट्रॉफी के मैच के लिए नॉर्थ जोन ने स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना था. उन्होंने 2011 में पंजाब के लिए डेब्यू किया था. अब तक 39 पारियों में 69 विकेट लिए हैं. पिछले साल आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में बलतेज को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. लेकिन, उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था. वहीं, आईपीएल 2023 के लिए पंजाब ने इस पेसर को रीटेन किया है. इस प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार बलतेज का आईपीएल खेलने का मौका मिल जाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Punjab, Punjab Kings, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 15:28 IST
[ad_2]
Source link