[ad_1]
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
– फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक
ख़बर सुनें
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक यह सुनिश्चित करने की योजना पर विचार कर रहे हैं कि इंग्लैंड में सभी छात्र 18 साल की उम्र तक किसी न किसी रूप में गणित का अध्ययन जरूर करें। प्रधानमंत्री के 2023 के पहले भाषण से पहले पत्रकारों को दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के यह कहने की उम्मीद है कि यूनाइटेड किंगडम को संख्यात्मकता (Numeracy) के लिए अपने दृष्टिकोण पर फिर से विचार करना चाहिए।
वे कहेंगे कि एक ऐसी दुनिया में जहां डेटा हर जगह है और आंकड़े हर काम को रेखांकित करते हैं। ऐसे में हमारे बच्चों की नौकरियों के लिए पहले से कहीं अधिक विश्लेषणात्मक कौशल (Analytical Skills) की आवश्यकता होगी और हमारे बच्चों को उन कौशलों (Skills) के बिना कामकाजी दुनिया में जाने देना, हमारे बच्चों को नीचा दिखाने के समान है।
[ad_2]
Source link