Home Breaking News China COVID Outbreak: WHO का खुलासा, चीन में ओमिक्रॉन के BA.5.2 और BF.7 सब-वैरिएंट ने बरपाया कहर

China COVID Outbreak: WHO का खुलासा, चीन में ओमिक्रॉन के BA.5.2 और BF.7 सब-वैरिएंट ने बरपाया कहर

0

[ad_1]

चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा।

चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा।
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि चीन की ओर से जारी किए गए डाटा से पता चलता है कि ओमिक्रॉन के उप-स्वरूप BA.5.2 और BF.7 से ही लोग संक्रमित हो रहे हैं और ये 97.5 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह विश्व स्तर पर कोविड स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। साथ ही सभी देशों से सतर्क रहने, निगरानी करने और ओमिक्रॉन के उप-स्वरूपों का स्वतंत्र और तुलनात्मक विश्लेषण करने के लिए कहा है, जिसमें इनसे होने वाली बीमारी की गंभीरता भी शामिल है।

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर तकनीकी सलाहकार समूह (टीएजी-वीई) ने मंगलवार को चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के साथ बैठक की। बयान में कहा गया है कि चीन के सीडीसी विश्लेषण में कोविड संक्रमणों में ओमिक्रॉन के उप-स्वरूप BA.5.2 और BF.7 प्रमुखता से पाया गया है।

कोरोना मामलों को छिपाने को लेकर वैश्विक स्तर पर आलोचना के बाद चीन ने जीनोमिक डाटा साझा किया है, जिसमें चीन के सीडीसी ने SARS-CoV-2 संक्रमण के बाहर से आने और स्थानीय रूप से प्राप्त मामलों का जिक्र किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कुछ अन्य ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट का भी पता लगाया गया, हालांकि चीन में वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई नया संस्करण नहीं पाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, तीन जनवरी तक चीन से 773 सीक्वेंस GISAID EpiCoV डेटाबेस में जमा किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश (564 सीक्वेंस) 1 दिसंबर 2022 के बाद एकत्र किए गए हैं। उनमें से सिर्फ 95 को स्थानीय रूप से मामलों के लिए जिम्मेदार बताया गया है। 187 मामलों के बाहर से आने की जानकारी दी गई है, वहीं, 261 सीक्वेंस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here