Home Breaking News Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए चीफ का एलान, जानें क्यों हुआ ये फैसला

Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए चीफ का एलान, जानें क्यों हुआ ये फैसला

0

[ad_1]

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा। वहीं, उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज कराया जाएगा।

डीडीसीए के डायरेक्टर श्यान शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बीसीसीआई ने बताया था कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अब बीसीसीआई ने और बेहतर इलाज कराने का फैसला लिया है। विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जल्द से जल्द पंत को फिट देखना चाहता है। 

पंत की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। एक्सीडेंट के बाद से बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था। डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here