Home Sports Rishabh Pant Update: ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने ऋषभ पंत को लेकर BCCI को दी खास सलाह

Rishabh Pant Update: ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने ऋषभ पंत को लेकर BCCI को दी खास सलाह

0
Rishabh Pant Update: ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने ऋषभ पंत को लेकर BCCI को दी खास सलाह

[ad_1]

मुंबई. भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को कार हादसे में घुटने और टखने के ‘लिगामेंट’ में लगी चोटों के इलाज के लिये बुधवार को देहरादून के अस्पताल से मुंबई लाया गया. 25 वर्ष के पंत को 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में चोट लगी थी. उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने का फैसला किया क्योंकि वह आम उड़ान से यात्रा की स्थिति में नहीं थे. मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन दिनशॉ पर्डीवाला उनका इलाज करेंगे. पंत उस हादसे में बाल-बाल बच गए जब दिल्ली से अपने शहर रूड़की जाते समय उनकी कार एनएच 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी.

इस बीच, भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, अभिनव बिंद्रा ने बीसीसीआई के प्रयासों का स्वागत किया और चोटिल ऋषभ पंत की रिकवरी के लिए पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए शीर्ष क्रिकेट निकाय की तारीफ की. इसके बाद उन्होंने सलाह दी कि बीसीसीआई को पंत के मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अच्छा है कि बोर्ड ऋषभ की रिकवरी पर ध्यान दे रहा है. इलाज और ठीक होने की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पंत को मनोवैज्ञानिक सहायता भी प्रदान करनी चाहिए.’

News18 Hindi

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ’30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद मैक्स अस्पताल, देहरादून में इलाज करा रहे ऋषभ को एयर एंबुलेंस में मुंबई लाया जाएगा.’ शाह ने कहा, ‘उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा और अस्पताल में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और ऑर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ. दिनशॉ परदीवाला की सीधी निगरानी में उनका इलाज होगा.’

बीसीसीआई करेगी हर जरूरी मदद
उन्होंने कहा, ‘ऋषभ की लिगामेंट की चोट के लिए सर्जरी होगी और उन्हें बाद की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. उनके उबरने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की चिकित्सा टीम उनका ध्यान रखेगी.’ शाह ने कहा, ‘बोर्ड ऋषभ की उबरने की प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उसे हर संभव सहायता प्रदान करेगा.’

दिल्ली से रूड़की जाने के दौरान ऋषभ पंत हुए थे दुर्घटना का शिकार
पच्चीस साल के पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी. अधिकांश चोटें हल्की थी लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है. हालांकि बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है.

आईपीएल नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत
उनके घायल घुटने और टखने का एमआरआई नहीं किया जा सका क्योंकि काफी सूजन थी. हालांकि यह समझा जाता है कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर के लिए किसी भी खेल संबंधी चोट का उपचार बीसीसीआई के तय डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और डॉ नितिन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल और चिकित्सा विज्ञान टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन होगा. पंत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे.

(इनपुट भाषा से भी)

Tags: Abhinav bindra, BCCI, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here