Home Sports ASB Classic Tennis Tournament: वीनस विलियम्स को झू लीन ने हराया

ASB Classic Tennis Tournament: वीनस विलियम्स को झू लीन ने हराया

0
ASB Classic Tennis Tournament: वीनस विलियम्स को झू लीन ने हराया

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीनस विलियम्स को झू लीन ने हराया
बारिश के कारण 7 घंटे तक चला मुकाबला
सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं वीनस

नई दिल्ली. दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स (Venus Williams) को एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में बारिश के कारण सात घंटे तक चले मुकाबले में झू लिन (Zhu Lin) के खिलाफ गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा. वीनस दूसरे दौर के इस मैच में तीसरे सेट में 5-3 की बढ़त बरकरार नहीं रख सकी और 6-3, 2-6, 5-7 से मुकाबला गंवा बैठी. दोपहर में आउटडोर कोर्ट पर शुरू हुआ यह मुकाबला शाम के सात बजे इंडोर कोर्ट पर खत्म हुआ. सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 42 बरस की वीनस ने डब्ल्यूटीए टूर पर अपने 30वें साल का आगाज सोमवार को कैटी वोलिनेट्स पर जीत से किया था. यह दो साल में उनकी पहली जीत थी.

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन हमवतन सोफिया केनिन पर 6-4, 6-4 से जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में झू का सामना करेंगी. सातवीं वरीयता प्राप्त डांका कोविनिक ने पूर्व चैंपियन लॉरेन डेविस को 4-6, 6-3, 6-2 से और क्वालीफायर रेबेका मसरोवा ने अन्ना ब्लिंकोवा को 6-1, 6-4 से हराया.

यह भी पढ़ें- ओडिशा के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाले हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी एम्मा राडुकानु को चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा. 2021 की यूएस ओपन चैम्पियन ने स्लोवाकिया की क्वालीफायर विक्टोरिया कुसमोवा के खिलाफ पहला सेट महज 22 मिनट में 6-0 से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट को वह 5-7 से हार गयी. राडुकानू ने कोर्ट पर ट्रेनर के साथ लंबा ब्रेक लिया लेकिन तीसरे सेट के शुरू होते ही मुकाबले से हट गयी.

Tags: Tennis, Venus Williams

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here