[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को पूरे साल का शेड्यूल जारी किया. इसमें वनडे एशिया कप (Asia Cup) भी शामिल है. इसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इसके अलावा महिला टी20 एमर्जिंग एशिया कप, मेंस एमर्जिंग 50 ओवर एशिया कप और मेंस अंडर-19 एशिया कप में भी दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक साथ रखा गया है. इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) होना है. यहां भी रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. इसके अलावा अंडर-19 वुमेंस वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें उतर रही हैं. यानी इन 6 टूर्नामेंट में दोनों के बीच 10 से अधिक मुकाबले खेले जा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, BCCI, India Vs Pakistan, Pakistan, Pcb, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : January 05, 2023, 13:02 IST
[ad_2]
Source link