Home Breaking News Tripura Politics: अमित शाह आज दिखाएंगे रथ यात्रा को हरी झंडी, ‘जन विश्वास यात्रा’ तैयारियां पूरीं

Tripura Politics: अमित शाह आज दिखाएंगे रथ यात्रा को हरी झंडी, ‘जन विश्वास यात्रा’ तैयारियां पूरीं

0

[ad_1]

त्रिपुरा में भाजपा की यात्रा की तैयारी पूरी

– फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को त्रिपुरा में भाजपा की ‘रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। आठ दिवसीय यात्रा उस दिन उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से शुरू होगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमित शाह दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे। रथ यात्रा का नाम ‘जन विश्वास यात्रा’ रखा गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इसमें शामिल होंगी। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां बुधवार को लगभग पूरी कर ली गई हैं।

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। यह राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से ज्यादा जुलूस आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य 2018 के बाद से भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करना है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में दशकों पुरानी सीपीआई सरकार को उसके गढ़ में हराकर भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 43 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here