Home Breaking News नफरत में महिलाओं को मारकर घर में दफन करने वाला सीरियल किलर माइकल मैडीसन

नफरत में महिलाओं को मारकर घर में दफन करने वाला सीरियल किलर माइकल मैडीसन

0
नफरत में महिलाओं को मारकर घर में दफन करने वाला सीरियल किलर माइकल मैडीसन

[ad_1]

सीरियल किलर से जुड़ी आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी, जिसने एक-दो नहीं बल्कि कई लोगों की बेरहमी से हत्या की होगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे सीरियल किलर के बारे में सुना है, जो इंसान नहीं बल्कि बिल्लियों का कत्ल करता हो। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन कुछ साल पहले ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में ऐसी खौफनाक घटनाएं घटी थी, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। जुर्म की दुनिया में आज बात होगी एक ऐसे सीरियल किलर की जो पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता था, इन जानवरों में खरगोश, उल्लू, कुत्ते और सबसे ज्यादा संख्या में पालतू बिल्लियां थीं. इस शख्स ने पूरे ब्रिटेन में 400 से अधिक बिल्लियों और कई अन्य जीव-जंतुओं की बेरहमी से हत्या की और उनके शवों को भी क्षत-विक्षत कर दिया…
बिल्लियों की हत्याओं की शुरुआत साल 2014 में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन शहर से होती है। इसलिए मीडिया अंजान कातिल को ‘क्रॉयडन कैट सीरियल किलर’ का नाम देती है। कुछ लोग इसे ‘एम-25 कैट किलर’ भी कहते हैं। क्रॉयडन शहर से शुरू हुई ये वारदातें धीरे-धीरे पूरे लंदन में फैल जाती हैं और देखते ही देखते इस कैट सीरियल किलर की दहशत पूरे ब्रिटेन में महसूस की जाने लगती है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here