Home Sports पूर्व दिग्गज ने अर्शदीप सिंह को दे दी सलाह, बोले- उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और…

पूर्व दिग्गज ने अर्शदीप सिंह को दे दी सलाह, बोले- उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और…

0
पूर्व दिग्गज ने अर्शदीप सिंह को दे दी सलाह, बोले- उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और…

[ad_1]

हाइलाइट्स

अर्शदीप सिंह ने दूसरे टी20 में फेंके 5 नो बॉल
गौतम गंभीर ने अर्शदीप को दे दी खास सलाह
अर्शदीप ने 2 ओवर में लुटाए थे 37 रन

नई दिल्ली: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के 3 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की ओर स्कोर को 206 तक पहुंचा दिया. चेज करने उतरी भारतीय टीम 190 रन ही बना सकी. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने खराब गेंदबाजी की. उन्होंने मात्र 2 ओवर डाले और 37 रन लुटाए, जिसमें पांच नो बॉल भी शामिल थी. अर्शदीप के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बैटर गौतम गंभीर अर्शदीप सिंह पर भड़के हैं.

गंभीर ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “यदि आप चोट के बाद आ रहे हैं तो आपको आते ही अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलना चाहिए. आपको घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए और फॉर्म में आने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए, क्योंकि नो बॉल किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. जो भी चोटिल हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट में जाना चाहिए. “

गंभीर ने आगे कहा, “फील्डर गलती कर सकता है, कोई बैटर खराब शॉट खेल सकता है, कोई गेंदबाज खराब गेंद फेंक सकता है, लेकिन नो बॉल लाजमी नहीं है. आप जरूर नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान ऐसा कर रहे होंगे. इसलिए आप मैच में भी ऐसा ही कर रहे हैं. यह गेंदबाजी कोच पर निर्भर करता है कि वह इन चीजों पर ध्यान दें. उन्हें अभ्यास सत्र में भी सख्त होना पड़ता है.”

स्टीव स्मिथ क्या संन्यास को लेकर कर रहे विचार? खुद किया कन्फर्म… जानिए क्या था जवाब

युवा बैटर को दिखाना होगा दम… फिर हुए फेल तो हो सकती है टी20 टीम से छुट्टी

नो बॉल रही हार का कारण:

नो-बॉल से भारत को भारी नुकसान हुआ है. टीम इंडिया की तरफ से कुल 7 नो-बॉल फेंकी गईं, जिसका श्रीलंका टीम के बैटरों ने भरपूर फायदा उठाया. दासुन शनाका ने महज 22 गेंद में अपना पचासा पूरा कर लिया, जिसमें नो-बॉल ने अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं श्रीलंका ने नो-बॉल में कुल 20 से अधिक रन लपेटे, जो टी20 क्रिकेट में नुकसानदायक है.

Tags: Arshdeep Singh, Gautam gambhir, IND vs SL, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here