[ad_1]
प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम, फाइल फोटो
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
ब्रिटिश राजघराने के युवराज हैरी ने अपनी आगामी किताब ‘Spare’ में अहम खुलासा किया है। प्रिंस हैरी ने लिखा है कि अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान उन्होंने 25 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, प्रिंस हैरी ने अपने इस संस्मरण में लिखा है कि उन्हें इस बात पर ना कोई गर्व है और ना ही वह इसे लेकर शर्मिंदा हैं।
बता दें कि 38 वर्षीय ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश रॉयल आर्मी में साल 2007-08 के दौरान बतौर फॉरवर्ड एयर कंट्रोलर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस हैरी ने साल 2012-13 के दौरान बतौर हेलीकॉप्टर पायलट आतंकी ठिकानों पर हमलों को अंजाम दिया था।
प्रिंस हैरी की यह किताब अगले हफ्ते बाजार में आने वाली है लेकिन किताब का स्पेनिश भाषा का वर्जन गुरुवार को ही लीक हो गया। जिसके बाद से मीडिया में इसकी चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किताब में प्रिंस हैरी ने अपने भाई प्रिंस विलियम के साथ हुए झगड़े, पिता किंग चार्ल्स के साथ अपने रिश्तों और अपनी मां प्रिंसेस डायना को लेकर अहम खुलासे किए हैं।
प्रिंसेस डायना की मौत को लेकर उठाए सवाल
किताब में प्रिंस हैरी ने अपनी मां और दिवंगत राजकुमारी डायना की कार एक्सीडेंट की घटना को लेकर लिखा है कि जब मामले की जांच चल रही थी तो दोनों भाईयों को इस बारे में किसी से बात नहीं करने को कहा गया था। प्रिंस हैरी ने लिखा कि ‘ऐसा मान लिया गया कि हमारी मां की कार के ड्राइवर ने शराब पी हुई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ’।
घटना पर सवाल खड़े करते हुए प्रिंस हैरी ने लिखा कि अगर ड्राइवर ने शराब पी हुई थी तो भी उसे एक छोटे से टनल से ड्राइविंग करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए थी। बता दें कि जिस वक्त प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वक्त पैपाराजी उनका पीछा कर रहे थे। प्रिंस हैरी ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि आखिर उन पैपाराजी को आसानी को क्यों छोड़ दिया गया? उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया? किसने उन्हें छोड़ा और जिसने भी उन्हें छोड़ा, उस आदमी को जेल क्यों नहीं हुई?
[ad_2]
Source link