[ad_1]
हाइलाइट्स
अर्शदीप सिंह की लगातार नो बॉल पर भड़के फैंस
सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे हैं रिएक्शन
भारत के युवा तेज गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह
नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के लिए दूसरा टी20 मुकाबला किसी भयावह सपने से कम नहीं था. उन्होंने अपने दो ओवरों में 18.50 की इकोनॉमी से 37 रन लुटा दिए. यही नहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कई नो बॉल गेंदे भी डाली. दुसरे ओवर में उनकी लगातार तीन नो बॉल गेंदों ने तो फैंस के होश ही उड़ा दिए हैं. लोग लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें कोस रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
भाई क्या कर रहा है तू.

नो बॉल…नो बॉल…नो बॉल.

अर्शदीप सिंह भाई क्या कर रहे हो यार.

बात करें भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले के बारे में तो पुणे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे. टीम के लिए कैप्टन दासुन शनाका ने महज 22 गेंद में दो चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रनों का योगदान दिया.
वहीं 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी. टीम के लिए निचले क्रम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके बावजूद भारतीय टीम जीत से महज 16 रनों से चूक गई.
पटेल ने टीम के लिए जहां सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 65 रनों का योगदान दिया. वहीं सदाबहार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 51 रन की आतिशी पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 08:35 IST
[ad_2]
Source link