[ad_1]
हाइलाइट्स
द्रविड़ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम विश्व कप में खेलने वाली टीम से काफी अलग है.
द्रविड़ ने बताया कि कैसे दबाव में खेलना युवा भारतीय टीम के लिए ही अच्छा हो सकता है.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 2024 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा टीम बनाने के मजबूत संकेत दिए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम से बाहर होने के साथ ही द्रविड़ ने टीम इंडिया की एक युवा टीम बनाने की योजना के बारे में बात की. राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अगले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम तैयार की जा रही है और ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभव दिए जाने की जरूरत है.
द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका से दूसरे टी20 में मिली हार की एक अहम वजह खिलाड़ियों की अनुभवहीनता थी. उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पास अनुभवी प्लेइंग इलेवन थी जबकि भारत ने दो महीने पहले हुए टी20 विश्व कप की तुलना में बिल्कुल अलग टीम उतारी थी. उन्होंने कहा, ”ये युवा खिलाड़ी काफी हुनरमंद हैं लेकिन सीख रहे हैं. यह आसान नहीं है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना आसान नहीं होता. हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा.”
Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू में जड़ा शतक, उसके बाद बल्ले से निकले कितने रन?
उन्होंने कहा कि टीम अगले टी20 विश्व कप के लिये तैयार की जा रही है. उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के लिए इस फॉर्मेट में दरवाजे बंद होने का संकेत देते हुए कहा कि युवाओं के साथ संयम से काम लेने की जरूरत है और टीम प्रबंधन को चाहिए कि उनका साथ देता रहे.
मोहम्मद कैफ की पत्नी खूबसूरती में देती हैं कैटरीना-अनुष्का को मात, धर्म की दीवार तोड़ की थी शादी
उन्होंने कहा, ”हमने इस सीरीज से पहले आखिरी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उस टीम के तीन या चार खिलाड़ी ही मौजूदा टीम में हैं. हमारी नजरें अगले टी20 विश्व कप पर है और यह युवा टीम हैं.” अब फोकस भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर है और द्रविड़ का मानना है कि अधिक से अधिक युवाओं को टी20 खेलने का मौका देने का यह सही समय है.
उन्होंने कहा, ”अच्छी बात यह है कि इस साल वनडे विश्व कप होना है. उस पर अधिक फोकस रहेगा. उसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है. ऐसे में टी20 मैचों में युवाओं को मौके दिए जा सकते हैं.” भारत ने इस सीरीज में शिवम मावी, उमरान मलिक, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी जैसे युवाओं को मौका दिया है. राहुल द्रविड़ ने कहा, ”उन्हें मौके देने के साथ उनका साथ देने की भी जरूरत है. हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा. हमें यह भी समझना होगा कि इस तरह के मैच आएंगे ही.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Rahul Dravid, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 18:12 IST
[ad_2]
Source link