[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत को श्रीलंका के बाद घरेलू सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे के अलावा इतने ही टी20 की सीरीज होगी
टी20 सीरीज के लिए दो सीनियर खिलाड़ियों के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने नए साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज के लिए जब भारतीय टीम चुनी, तो उसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के नाम नहीं थे. इन्हें क्यों इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया, इसे लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई. लेकिन इस फैसले से यह साफ हो गया कि अब टी20 फॉर्मेट में बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों से आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है. अब रोहित-विराट को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है कि इन दोनों खिलाड़ियों को इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 टी20 की सीरीज की टीम में भी नहीं चुना जाएगा.
वहीं, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार तो पहले ही बीसीसीआई की टी20 प्लानिंग से बाहर हो चुके हैं. यानी अब यह साफ हो गया कि रोहित के श्रीलंका सीरीज से बाहर रखने की वजह सिर्फ चोट नहीं हैं.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, ‘दुर्भाग्य से, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनके (रोहित और विराट) नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. यह ऐसा नहीं है कि उन्हें ड्रॉप कर दिया दया है. हमें लगता है कि अब वक्त आ गया है कि भविष्य के लिहाज से टीम तैयार की जाए. हालांकि, अंतिम निर्णय सेलेक्टर्स ही लेंगे और वो ही इसका ऐलान करेंगे.’
रोहित-विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 नहीं खेलेंगे
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज के बाद भारत को 3 वनडे भी खेलने हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी और दोनों देशों के बीच पहले 3 वनडे खेले जाएंगे और जनव री के आखिर में 3 टी20 की सीरीज होगी. रोहित और विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तो खेलते नजर आएंगे. लेकिन 27 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में यह सीनियर खिलाड़ी नहीं दिखेंगे.
जल्द होगा नई चयन समिति का ऐलान
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उसी चेतन शर्मा की अगुआई वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने ही टीम चुनी थी, जिसे टी20 विश्व कप की हार के बाद बर्खास्त कर दिया गया था. बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी के खाली 5 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे. पिछली कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा और सदस्य हरविंदर सिंह ने दोबारा आवेदन किया है. बर्खास्त करते समय इनका कार्यकाल बचा था. ऐसे में बीसीसीआई यू टर्न लेकर इन दोनों को दूसरा मौका दे सकती है. उस सूरत में बीसीसीआई तीन नए सेलेक्टर ही चुनेगी.
बीसीसीआई अधिकारी ने इसे लेकर कहा, ‘यह दूसरे मौके के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि कौन दूसरों की तुलना में इसका अधिक हकदार है. क्रिकेट सलाहकार समिति ने अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं. बीसीसीआई इस पर गौर करेगा और इस हफ्ते इसकी घोषणा करेगा.’ यानी नई सेलेक्शन कमेटी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया चुन सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, India Vs Sri lanka, R ashwin, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 11:55 IST
[ad_2]
Source link