Home Breaking News Bengaluru: पुजारी ने महिला को बाल पकड़कर घसीसटे हुए फेंका मंदिर के बाहर, भगवान के बगल में बैठना चाहती थी

Bengaluru: पुजारी ने महिला को बाल पकड़कर घसीसटे हुए फेंका मंदिर के बाहर, भगवान के बगल में बैठना चाहती थी

0

[ad_1]

पुजारी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा...

पुजारी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा…
– फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

ख़बर सुनें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुजारी एक महिला को घसीसटे हुए मंदिर से बाहर ले जा जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुजारी एक महिला को बार-बार थप्पड़ मार रहा है और उसके बालों से पकड़कर घसीटते हुए मंदिर के गर्भगृह के बाहर से जाता हुआ दिख रहा है।

पकड़कर घसीटा और थप्पड़ भी मारे
वायरल वीडियो में महिला और पुजारी को बहस करते हुए देखा जा सकता है और ऐसा लग रहा है कि महिला मंदिर के अंदर रहने की जिद कर रही है और पुजारी उसे बाहर निकालने पर अड़ा हुआ है। वहीं महिला ने विरोध किया तो पुजारी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ भी मारे। महिला नीचे गिर जाती है लेकिन पुजारी वहां रुकता नहीं है। 

अन्य पुजारियों ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की
इसके बाद फिर से उसके बालों से पकड़ लेता है और उसे घसीटता हुआ बाहर ले जाता है। तीन अन्य लोग, जिनमें से दो पुजारी की तरह कपड़े पहने हुए हैं, गर्भगृह में मौजूद हैं लेकिन उनमें से किसी ने भी पुजारी को रोकने या महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि मंदिर के धर्मदर्शी मुनिकृष्णा ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मुनिकृष्णा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुजारी का दावा भगवान की बगल में बैठना चाहती थी
मुनिकृशा ने पुलिस को बताया कि महिला ने पुजारी से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर उसके पति है और वह गर्भगृह में मूर्ति के बगल में बैठना चाहती है। जब उसकी मांग खारिज कर दी गई तो उसने पुजारी पर थूका हालांकि इसके बाद उससे कुछ नहीं कहा बल्कि जाने के लिए कहा। महिला के नहीं मानने पर उसे पीटा गया और घसीटते हुए बाहर ले गया, उसने पुलिस को बताया।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here