Home Sports IND vs SL: राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की हार के बाद क्यों हैं खुश? बताई दो बड़ी वजह

IND vs SL: राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की हार के बाद क्यों हैं खुश? बताई दो बड़ी वजह

0
IND vs SL: राहुल द्रविड़ टीम इंडिया की हार के बाद क्यों हैं खुश? बताई दो बड़ी वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत को श्रीलंका ने दूसरे टी20 में हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की
हार के बावजूद टीम इंडिया के कोच हेड कोच दो वजहों से हैं खुश

पुणे. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला विभाग से खुश है और उन्होंने कहा कि इस समय टीम इस विभाग में काफी मजबूत हैं. द्रविड़ ने यह संकेत दिया कि रविंद्र जडेजा जल्दी ही टीम में होंगे जिससे स्पिन हरफनमौला विभाग में भारत और मजबूत हो जायेगा.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की 16 रन से हार के बाद द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारा स्पिन हरफनमौला विभाग इस समय काफी मजबूत है. शाहबाज अहमद भी टीम का हिस्सा थे . वॉशिंगटन सुंदर भी हैं और फिर जडेजा भी आ जायेंगे. हम टीम से खुश हैं.’

अक्षर पटेल ने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ 31 गेंद में 65 रन बनाये थे. कोच ने कहा कि इससे उनके पास विकल्प बढ गए हैं .उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में जब भी मौका मिलता है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. यह अच्छा संकेत है. उसके जैसे खिलाड़ी , सुंदर और जडेजा के आने से हमारे पास विकल्प बढ जाएंगे.

हार्दिक पंड्या के साथी का दमदार कमबैक, 5 साल बाद ठोका शतक; 3D खिलाड़ी के तमगे के कारण हो चुका ट्रोल

IND vs SL: हार्दिक पंड्या ने मैच खत्म होने से पहले ही मान ली थी हार, अब हो रहे ट्रोल

कोच ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाजी में शिवम मावी के प्रदर्शन से कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश हैं. मावी ने इस मैच में तेजी से 26 रन भी बनाए. द्रविड़ ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी में हम हार्दिक पर काफी निर्भर हैं.हम चाहते हैं कि दूसरे खिलाड़ी भी आगे आए.मावी की बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा. उसने कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला दी. तेज गेंदबाजों को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा.’

अब भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा. जो टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी.

Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Rahul Dravid, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here