[ad_1]
12:23 PM, 06-Jan-2023
निधि को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
आज सुबह मीडिया में यह खबरें थीं कि पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि अंजलि को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन अब सामने आए कुछ तथ्यों को लेकर उससे पूछताछ होगी।
12:17 PM, 06-Jan-2023
कार में सवार थे केवल चार लोग
वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे। यह तथ्य आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से सत्यापित हुई है। दरअसल उस रात दीपक हादसे के वक्त कार में नहीं था। जब अंजलि के शव को कार से गिराकर आरोपी लौट रहे थे तब उन्होंने दीपक को बुलाया था जिसके बाद दीपक अमित के साथ कार में आकर बैठा और अन्य तीन आरोपी टेंपो से निकल गए।
12:16 PM, 06-Jan-2023
गिरफ्तार हुआ छठा आरोपी
पुलिस ने गुरुवार देर रात मामले के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष की ही कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और आशुतोष ने ही पुलिस को गलत बयान दिया था कि दीपक उससे कार ले गया था।
11:26 AM, 06-Jan-2023
Kanjhawala Case: चश्मदीद गवाह निधि को उसके घर से लेकर रवाना हुई पुलिस, पहले ही दर्ज करा चुकी है बयान
दिल्ली के कंझावला कांड का आज छठा दिन है और इसकी जांच अभी तक किसी ऐसे बिंदु पर नहीं पहुंची है जिसे निर्णायक कहा जा सके। बीती रात इस मामले में पुलिस ने छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आशुतोष से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात कार में केवल चार लोग सवार थे जबकि पुलिस अब तक पांच आरोपियों के कार में होने की बात कर रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने आज मामले की चश्मदीद गवाह निधि को भी थाने बुलाया है।
[ad_2]
Source link