Home Sports Rishabh Pant Health Update: सिर्फ IPL 2023 ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

Rishabh Pant Health Update: सिर्फ IPL 2023 ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

0
Rishabh Pant Health Update: सिर्फ IPL 2023 ही नहीं, वनडे वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट 30 दिसंबर की सुबह हुआ था.
पंत की कार डिवाइडट से टकराई और उसमें आग लग गई.

नई दिल्ली. ऋषभ पंत को देहरादून से एयरलिफ्ट किए जाने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंबई के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उनकी हालत स्थिर थी. उनके घुटने में दो लिगामेंट फट गए हैं. ऋषभ पंत की चोट के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इस बात की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और वह कबतक मैदान पर वापसी कर सकते हैं. लेकिन अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि पंत को मैदान पर वापस लौटने में सालभर का वक्त लग सकता है. अगर ऐसा होता है तो पंत सिर्फ आईपीएल 2023 ही नहीं, बल्कि इस साल के अंत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड में भी नहीं खेल पाएंगे.

इनसाइड स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई की मेडिकल टीम के सूत्र के हवाले से बताया है कि अस्पताल के डॉक्टरों का मानना ​​है कि पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने लगेंगे. इसका मतलब है, न केवल वह आईपीएल 2023 को मिस करेंगे बल्कि अक्टूबर में एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप भी मिस करेंगे.
जय शाह हमारे PSL का कैलेंडर भी बता दें…PCB चेयरमैन नजम सेठी ने BCCI पर निकाली भड़ास, कहा…

डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार की सुबह पंत की जांच की. सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि उन्हें लगता है कि जब तक सूजन कम नहीं होती, तब तक कोई एमआरआई या सर्जरी नहीं की जा सकती. अस्पताल के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पंत को गंभीर लिगामेंट टीयर है और उन्हें पूरी तरह से सामान्य ट्रेनिंग रूटीन में वापस आने में कम से कम 8-9 महीने लगेंगे.

हार्दिक पंड्या के 3 फैसले पड़े टीम इंडिया पर भारी, इस हार में भविष्य के कप्तान के लिए छिपे सबक कई सारे

बीसीसीआई मेडिकल टीम के करीबी सूत्र ने कहा, ”अभी चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में बता नहीं सकते. अगले 3-4 दिन में स्थिति साफ हो सकती है, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि पंत का लिगामेंट टीयर गंभीर है. और विकेटकीपर को मैदान पर जिस तरह के वर्कलोड का सामना करना पड़ता है. उससे लगता है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 8-9 महीने लग सकते हैं.”

बता दें कि मुंबई में ऋषभ पंत डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हैं, जो पहले सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ अन्य एथलीटों के साथ काम कर चुके हैं.पारदीवाला मुंबई के उपनगर अंधेरी में कोकिलाबेन अस्पताल में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और निदेशक – आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस हैं. 30 दिसंबर को ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की में अपनी मां से मिलने के लिए जा रहे थे, जब उनकी कार सुबह करीब 5.30 बजे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. उनकी कार में आग लग गई, लेकिन वह इस दुर्घटना में बिना किसी जानलेवा चोट के बच गए.

Tags: Asia cup, BCCI, IPL 2023, ODI World Cup, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here