[ad_1]
बजट 2023-24 पीछे ये नौ चेहरे
– फोटो : amarujala.com
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 1 फरवरी 2023 को 2024 के आम चुनावों से पहले अपना अंतिम पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेगी। यह बजट घरेलू स्तर पर कई खुशनुमा खबरों के बीच आएगा। भारत जी-20 की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की उम्मीद भी की जा रही है। हालांकि इस सबके बीच वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में इस साल पेश होने वाला बजट अहम है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम नॉर्थ ब्लॉक में बजट की बारीकियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। इस टीम के सामने चुनावी साल से पहले देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ चलाने का जिम्मा है। वित्त मंत्री का बजट भाषण ऐसे तो 1 फरवरी 2023 को होना है पर इसे तैयार करने के लिए महीनों पहले से कुछ लोग दिन-रात एक किए हुए हैं। बजट 2023-24 को तैयार करने में नौ लोगों की भूमिका सबसे अहम है, आइए जानते हैं उन ‘नवरत्नों’ के बारे में-
[ad_2]
Source link