Home Sports VIDEO: 8 साल बाद टेस्ट में सेंचुरी… वाइफ हुईं इमोशनल.. सरफराज अहमद के लिए स्पेशल सेलिब्रेशन तो बनता था!

VIDEO: 8 साल बाद टेस्ट में सेंचुरी… वाइफ हुईं इमोशनल.. सरफराज अहमद के लिए स्पेशल सेलिब्रेशन तो बनता था!

0
VIDEO: 8 साल बाद टेस्ट में सेंचुरी… वाइफ हुईं इमोशनल.. सरफराज अहमद के लिए स्पेशल सेलिब्रेशन तो बनता था!

[ad_1]

हाइलाइट्स

सरफराज अहमद का 4 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है
सरफराज ने 2 टेस्ट की 4 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए

नई दिल्ली. किसी भी खिलाड़ी का अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन करना सपना होता है. 4 साल बाद सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) का पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी हुई और इस अनुभवी विकेटकीपर बैटर ने मौके को दोनों हाथों से लपकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. सरफराज ने न्यूजीलैंड (PAK vs NZ)  के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में बेहतरीन शतक जड़कर ड्रीम वापसी की. हालांकि पाकिस्तान का यह पूर्व कप्तान कराची टेस्ट मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सका. बावजूद इसके शतक जड़ने के बाद जिस अंदाज में उन्होंने मैदान पर इसे सेलिब्रेट किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

पाकिस्तान के सामने 319 रन का टारगेट था. सरफराज उस समय बैटिंग के लिए आए जब पाकिस्तान की टीम 80 के कुल स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी. 35 साल के सरफराज ने मुश्किल के समय में टीम को संभाला और साद शकील के साथ छठे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की टीम को सहज स्थिति में पहुंचाया. सरफराज ने 176 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था. 8 साल बाद करियर का चौथ टेस्ट शतक जड़ने के बाद सरफराज अहमद की खुशी देखते ही बन रही थी. पहले वह हवा में उछले, उसके बाद बैठकर ग्राउंड पर पंच जड़ने लगे. सरफराज की पत्नी ने भी शतक का जश्न अपने अंदाज में मनाया. वह स्टैंड में इमोशनल दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें:बदकिस्मत पाकिस्तान! सरफराज अहमद का शतक बेकार, जीत के मुहाने पर पहुंचकर मिली मायूसी

4 साल बाद टीम में लौटे सरफराज ने चयनकर्ताओं को दिखाया आइना, रिजवान का पत्ता साफ

Tags: Babar Azam, Pakistan vs New Zealand, Sarfaraz Ahmed



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here