Home World आधी रात में महिला को किया पिक, फिर पुलिस वैन में पुलिसकर्मी ने बनाए शारीरिक संबंध

आधी रात में महिला को किया पिक, फिर पुलिस वैन में पुलिसकर्मी ने बनाए शारीरिक संबंध

0
आधी रात में महिला को किया पिक, फिर पुलिस वैन में पुलिसकर्मी ने बनाए शारीरिक संबंध

[ad_1]

Sex in Police Van: ब्रिटेन में एक पुलिसवाले की हरकत से पूरा डिपार्टमेंट शर्मसार हो गया है. इस पुलिस वाले ने ड्यूटी पर पुलिस वैन में सेक्स किया था. उसे बिना किसी नोटिस के निलंबित कर दिया गया. नॉर्थम्ब्रिया पुलिस का सदस्य रहा इयान डॉसन यौन संबंधों के लिए एक महिला से मिला. उस वक्त वह पुलिस की वर्दी में था और पुलिस वैन चला रहा था. उसने पुलिस वैन में महिला को उसके घर से पिक किया और आधी रात के बाद उसे सुपरमार्केट की कार पार्किंग में ले गया, जहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसे उसके घर छोड़ दिया. यह घटना सितंबर 2020 की है. 

इसके बाद अक्टूबर 2021 में भी डावसन ने एक स्टाफ मेंबर के साथ नाजायज संबंध बनाए थे. दो मौके ऐसे आए, जब उसने स्टाफ मेंबर के साथ रोमांटिक या फिर शारीरिक संबध बनाने की बात को नकार दिया. उसने अपने सीनियर्स के सामने झूठा बयान भी दिया. पिछले साल दिसंबर में उस पर अनुशासनहीनता के दो मामलों में आरोप लगे थे. चीफ कॉन्स्टेबल की अगुआई में हुई सुनवाई में सामने आया कि कैसे उस पर गलत रवैये के अलावा ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के आधार पर पेशेवर व्यवहार के मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया. उस पर ये दोनों आरोप सही पाए गए थे. 

चीफ कॉन्स्टेबल ने उसे बिना नोटिस निलंबित करने का आदेश दिया. ऐसा ड्यूटी पर पुलिस वैन में शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया गया. इसके अलावा उसे ईमानदारी और सत्यता को लेकर अंतिम लिखित चेतावनी भी दी गई. 

उन्होंने यह भी कहा कि डॉसन ने स्टाफ मेंबर के साथ संबंध होने को लेकर अपने सीनियर्स के सामने झूठा बयान दिया. चीफ कॉन्स्टेबल ने कहा, यह हमेशा से मामला रहा है, लेकिन अब शायद पहले से कहीं ज्यादा. अधिकारियों के बर्ताव और खास तौर से यौन मामलों से जुड़े मामले में जनता की उम्मीदों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. चीफ कॉन्स्टेबल का मानना है कि डॉसन ने जानबूझकर आदेशों और अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया.उन्होंने इसे एक चिंताजनक कारक माना.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi, अब किसी और की जरूरत नहीं

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here