[ad_1]
हाइलाइट्स
वीनस विलियम्स की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हुईं बाहर
वीनस ऑकलैंड में एक टूर्नामेंट के दौरान हुईं चोटिल
नई दिल्ली. वीनस विलियम्स (Venus Williams) इस सप्ताह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) से हट गई हैं.
सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस को पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड-कार्ड एंट्री मिली थी, जो मेलबर्न पार्क में उनका 22वां मेजर होता.
ऑस्ट्रेलियाई ओपन ने शनिवार को कहा कि 42 वर्षीय वीनस 16 जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से हट गयी हैं. उन्होंने हालांकि चोट का विवरण नहीं दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Tennis, Venus Williams
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 16:47 IST
[ad_2]
Source link