Home Sports सरफराज ने पाकिस्‍तान क्रिकेट में अपना कद तो ऊंचा कर लिया, क्‍या वनडे और टी20 में मिलेगी जगह?

सरफराज ने पाकिस्‍तान क्रिकेट में अपना कद तो ऊंचा कर लिया, क्‍या वनडे और टी20 में मिलेगी जगह?

0
सरफराज ने पाकिस्‍तान क्रिकेट में अपना कद तो ऊंचा कर लिया, क्‍या वनडे और टी20 में मिलेगी जगह?

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में सरफराज ने किया यादगार प्रदर्शन
विकेटकीपर बैटर ने दोनों टेस्‍ट में टीम को संकट से निकाला

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket Team) के विकेटकीपर बैटर सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed)  सुर्खियों में हैं. इसकी वजह भी है. यह खिलाड़ी उस टीम का कप्‍तान था जिसने भारत (Team India) जैसी मजबूत टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती. बाद में कप्‍तानी छिनने के बाद उन्‍हें टीम से भी निकाल बाहर किया गया. यह मान लिया गया कि अब सरफराज का खेल खत्‍म हो चुका है. लेकिन, जिस तरह उन्‍होंने वापसी की वैसे उदाहरण क्रिकेट में कम ही हैं. 4 साल बाद टेस्‍ट खेल रहे सरफराज का न्‍यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा यह बताने के लिए उन्‍हें मिला प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड ही काफी है.

सरफराज दिमागी तौर से किस हद तक मजबूत हैं, उसकी झलक उनकी बैटिंग में भी दिखती है. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जब वह बैटिंग करने मैदान में उतरे तो पाकिस्‍तान के 110 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, लेकिन उन्‍होंने दबाव को झेलते हुए 86 रन बनाए. दूसरी पारी में सरफराज ने 53 रन तब बनाए जब 4 विकेट सौ रन पर गिर गए थे. वहीं, दूसरे टेस्‍ट में विकेटकीपर बैटर ने पहली पारी में 78 रन बनाए, तब भी पाकिस्‍तान अच्‍छी स्थिति में नहीं था.

दूसरी पारी में सरफराज ने गजब का जज्‍बा दिखाया. 319 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान के 5 विकेट 80 रन पर गिर गए. यहां से सरफराज ने पूरी जिम्‍मेदारी अपने ऊपर लेते हुए 118 रन की पारी खेल पाकिस्‍तान की हार को ड्रा तब्‍दील कर दिया. सरफराज ने पूरी सीरीज में उन हालात में बैटिंग की जहां ज्‍यादातर बैटर का पसीना छूट जाता हैं.

शोएब मलिक से तलाक के बीच सानिया मिर्जा का बड़ा फैसला, छोड़ने जा रही हैं टेनिस, आगे का प्लान भी बताया

रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में कब करेंगे वापसी? ऑलराउंडर के जोड़ीदार गेंदबाज ने बता दिया

क्‍या व्‍हाइट बॉल फॉर्मेट में मिलेगी जगह?

सरफराज ने अपना चौथा टेस्‍ट शतक लगाया है. वह पाकिस्‍तान के तीसरे ऐसे विकेटकीपर बैटर हैं, जिन्‍होंने टेस्ट की चौथी पारी में शतक जड़ा. इस यादगार प्रदर्शन के बाद सवाल है कि क्‍या सरफराज को वनडे और टी20 टीम में जगह मिलेगी? वह टेस्‍ट टीम में कितने दिन बने रह पाएंगे?

चीफ सेलेक्‍टर शाहिद अफरीदी के इशारों को समझे तो सरफराज के लिए वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं बनती. उन्‍हें सिर्फ टेस्‍ट फार्मेट तक सीमित रखा जाएगा. बकौल अफरीदी, टी20 और वनडे में मोहम्‍मद रिजवान नंबर एक विकेटकीपर बैटर हैं. उनके बाद मोहम्‍मद हारिस का नंबर आएगा. अफरीदी की भविष्‍य की योजनाओं में सरफराज फ‍िट नहीं होते हैं. रिजवान और हारिस की बैट से नाकामी की सूरत में ही सरफराज की व्‍हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी हो सकती है.

Tags: Babar Azam, PAK vs NZ, Pakistan cricket, Sarfaraz Ahmed, Shahid afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here