Home Breaking News Bharat Jodo Yatra Live: यात्रा में भागते समय किरण चौधरी को आई चोट, सिग्नस अस्पताल में भर्ती

Bharat Jodo Yatra Live: यात्रा में भागते समय किरण चौधरी को आई चोट, सिग्नस अस्पताल में भर्ती

0
Bharat Jodo Yatra Live: यात्रा में भागते समय किरण चौधरी को आई चोट, सिग्नस अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

12:00 PM, 07-Jan-2023

यात्रा में दो घंटे का ब्रेक

भारत जोड़ो यात्रा बसताड़ा टोल प्लाजा क्रॉस कर चुकी है। अब यात्रा में दो घंटे का ब्रेक होगा।

11:40 AM, 07-Jan-2023


भारत जोड़ो यात्रा
– फोटो : ANI

राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा में लगे एक कुत्ता को भी घुमाया। 

11:19 AM, 07-Jan-2023

भाकियू पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को सौंपा ज्ञापन

बसताड़ा टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

 

11:07 AM, 07-Jan-2023

युवाओं में राहुल गांधी का क्रेज


यात्रा के लिए पहुंचे युवा
– फोटो : संवाद

राहुल गांधी ने चाय ब्रेक के बाद दोबारा यात्रा शुरू की। युवाओं में राहुल गांधी का काफी क्रेज दिख रहा है। 

10:34 AM, 07-Jan-2023

किरण चौधरी चोटिल


सिग्नस अस्पताल में भर्ती किरण चौधरी।
– फोटो : संवाद

यात्रा के दौरान भागते समय कांग्रेस नेता किरण चौधरी को चोट लग गई है। उन्हें करनाल के सिग्नस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

10:10 AM, 07-Jan-2023

पर्ल ढाबा पहुंचे राहुल

राहुल गांधी पर्ल ढाबा पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने चाय पी और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

09:15 AM, 07-Jan-2023

राहुल के साथ चले बॉक्सर विजेंद्र सिंह

कड़ाके की ठंड में भी राहुल गांधी आधी बाजू की टीशर्ट पहने हैं। वहीं यात्रा में शामिल बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी आधी बाजू की टीशर्ट ही पहनी है।

08:36 AM, 07-Jan-2023

जीटी रोड पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करनाल के कोहंड से यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण जीटी रोड पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा है। 

 

08:10 AM, 07-Jan-2023

Bharat Jodo Yatra Live: यात्रा में भागते समय किरण चौधरी को आई चोट, सिग्नस अस्पताल में भर्ती

भारत जोड़ो यात्रा अपने दूसरे चरण में गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश से यमुना नदी पार कर हरियाणा के सनौली खुर्द पहुंची। यात्रा के साथ आए राहुल गांधी हरियाणा में करीब 250 मीटर पैदल चले। इसके बाद कार में बैठकर सनौली बाईपास होते हुए दिल्ली चले गए। आज करनाल के कोहंड से राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत होगी। इससे पहले कुमारी शैलजा वहां पहुंच गई। राहुल गांधी भी कुछ देर में यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here