[ad_1]
covid cases in china
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
चीन ने देश में कोरोना विस्फोट के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीमाएं खोल दी हैं। इससे देश में उत्साह का माहौल है। घूमने फिरने के शौकीन युवाओं में कोविड का भय नहीं है। वे खुद को इस उम्मीद में कोविड संक्रमित कर रहे हैं, ताकि उनमें कोरोना प्रतिरोधक क्षमता आ जाए।
जीरो कोविड पॉलिसी में ढील का अंजाम भोगने और देश में लाखों की तादाद में संक्रमित मिलने के बावजूद चीन ने सीमाएं खोलने का कदम उठाया। वहीं, अस्पतालों में न डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही एंबुलेंस और न ही बेड। बुजुर्गों की जान सांसत में है।
दूसरी ओर घूमने फिरने की आजादी मिलने से युवा खुद कोविड संक्रमण की जोखिम ले रहे हैं। उनका मानना है कि इससे वे कोविड के खिलाफ इम्युनिटी हासिल कर लें और बार-बार होने वाले संक्रमण से बच जाएं। इससे उनके परिवार में रहने वाले लोगों के लिए संक्रमित होने का खतरा कम हो जाएगा।
युवा चीनियों में खौफ नहीं
चीन में कोविड को लेकर युवाओं की सोच जुदा है। वे अपनी खुशियों की खातिर कोरोना का खतरा मोल लेने को तैयार हैं। शंघाई के एक युवक ने कहा कि उसने कोई चायनीज कोरोना वैक्सीन नहीं ली है, इसके बाद भी छुट्टियों की योजना नहीं बदलेंगे। यह भी भरोसा है कि यदि मैं जानबूझकर संक्रमित हुआ तो ठीक भी हो जाऊंगा और छुट्टी के दौरान फिर से संक्रमित नहीं होऊंगा।
एक अन्य चीनी युवती ने कहा कि वह अपनी कोरोना पॉजिटिव दोस्त से मिलने गई, ताकि उसे भी कोविड हो सके।
देश की सीमाएं खुलने से रोमांचित
उधर, उत्तरी झेजियांग प्रांत की एक युवती ने कहा कि देश की सीमाएं फिर से खुलने से वह रोमांचित है। वह म्यूजिक कार्यक्रम देखने के लिए फिर से चीन के अन्य हिस्सों में जाने के लिए उत्साहित है। जीवन सामान्य होने की खुशी है। पहले यात्रा करने के लिए आफिस के मैनेजर से अनुमति लेना पड़ती थी, जीवन हास्यास्पद हो गया था।
[ad_2]
Source link