[ad_1]
दिल्ली में सर्दी का कहर जारी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह हैं कि शुक्रवार को भी दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। दिल्ली के आयानगर में तो 1.8 डिग्री तापमान के साथ बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले गुरुवार को तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था।
[ad_2]
Source link