[ad_1]
नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) का नया सीजन इस बार भारत की जगह कतर में खेला जाएगा. पिछले दिनों कतर में ही फीफा वर्ल्ड कप आयोजन किया गया था. अब यहां क्रिकेट के पुराने दिग्गज चौके-छक्के लगाते हुए दिखेंगे. टी20 लीग के मुकाबले 27 फरवरी से 8 मार्च तक होने हैं. कुल 8 मुकाबले होने हैं. टूर्नामेंट में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), इरफान पठान (Irfan Pathan), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi), शोएब अख्तर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली, शेन वाटसन और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और लेंडल सिमंस खेलते हुए दिखेंगे.
टी20 लीग में पहले सीजन की ही तरह इस बार भी 3 टीमें खेलती हुई दिखेंगी. ये टीमें इंडिया महाराजा, एशिया लाॅयंस और वर्ल्ड जायंट्स हैं. कतर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शेख अब्दुल अजीज बिन सऊद अल थानी ने कहा, हम कतर क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के नए सीजन के आयोजन को लेकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं. हम हमेशा खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते हैं और कतर को खेलों का बेस्ट वेन्यू बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
वर्ल्ड जायंट्स बन चुका है चैंपियन
उन्होंने कहा कि फुटबॉल में फीफा वर्ल्ड कप के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट क्रिकेट का आयोजन हमारे लिए एक स्वाभाविक पसंद था. लीग में खेलने वाले दिग्गजों के साथ हम एक शानदार टूर्नामेंट कराने और एक अच्छा मेजबान बनने के लिए तैयार हैं. टी20 लीग के पहले सीजन का खिताब वर्ल्ड जायंट्स ने जीता था. उसने फाइनल में एशियन लॉयंस को 27 रन से मात दी थी.
MCA Annual Awards: सरफराज खान और उनके भाई ने जीते एक दर्जन से अधिक पुरस्कार, पृथ्वी शॉ भी छाए
पिछले साल भारत में हुए टी20 टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें उतरी थीं. जयपुर में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स चैंपियन बनी थी. उसने इरफान पठान की अगुआई वाली भीलवाड़ा किंग्स काे मात दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, Irfan pathan, Legends League Cricket, Shahid afridi, Shoaib Akhtar
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 19:57 IST
[ad_2]
Source link