Home Breaking News Sitapur: गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दो बच्चों सहित चार की मौत, मचा कोहराम

Sitapur: गैस रिसाव के कारण दम घुटने से दो बच्चों सहित चार की मौत, मचा कोहराम

0

[ad_1]

मामले की जानकारी पर लगी भीड़ व पहुंचे पुलिसकर्मी।

– फोटो : amar ujala

ख़बर सुनें

सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के झज्जर मोहल्ले में दो बच्चों समेत दंपती की मौत हो गई। शनिवार रात चारों एक ही कमरे में सोए थे। वो सर्दी से बचने के लिए पेट्रोमैक्स जला कर सोए थे। माना जा रहा है कि गैस रिसाव और दम घुटने से चारों की मौत हुई है।

झज्जर निवासी आसिफ (40) एक मदरसे में पढ़ाते थे। शनिवार रात पत्नी शगुफ्ता ( 36) और बेटियों मायरा (3) और जायरा (2) के साथ मकान के अंदर बने कमरे में सोए थे। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक परिचित उन्हें बुलाने पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां देखा कि कमरे में चारों के शव पड़े थे और एलपीजी की तेज गंध आ रही थी। पास ही पेट्रोमैक्स रखा हुआ था, जिसका इस्तेमाल सर्दी से राहत पाने के लिए किया जाता है। पेट्रोमैक्स में गैस खत्म हो चुकी थी। घटना का पता चलते ही अफरातफरी मच गई। एसडीएम पीएल मौर्य और सीओ अजय प्रताप सिंह घटना की जांच कर रहे हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here