[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-श्रीलंका के बीच 10 जनवरी से 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी
रोहित शर्मा के अलावा एक और धाकड़ बैटर ने तैयारी शुरू की
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में तीसरा और आखिरी टी20 खेला जाएगा. जो टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी. इसकी शुरुआत 10 जनवरी से गुवाहाटी में होगी. टी20 सीरीज में जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल की तिकड़ी नहीं खेली. वहीं, वनडे सीरीज में यह तीनों खिलाड़ी नजर आएंगे. रोहित और विराट ने तो तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच, केएल राहुल का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यह साफ हो गया है कि यह बैटर भी वनडे सीरीज के लिए पूरे दमखम के साथ तैयार हो गया है.
केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नेट्स पर बैटिंग करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- राइट हियर. राहुल को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिहाज से नई टी20 टीम तैयार करने का फैसला कर चुकी है और भविष्य की टी20 प्लानिंग में केएल राहुल फिट नहीं बैठते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, KL Rahul, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 15:56 IST
[ad_2]
Source link