[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 10 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो नेतृत्व की जिम्मेदारी एक बार फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर आ जाएगी. रोहित के नेतृत्व वाली टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी छुट्टियां मानने के बाद वापसी कर रहे हैं. उधर, बीते करीब छह महीनों से चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की भी इस टूर्नामेंट के दौरान वापसी हो जाएगी. ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि जस्सी, रोहित और विराट की जोड़ी को फैन्स ने आखिरी बार कब एक साथ वनडे मुकाबला खेलते हुए देखा था. आइये हम आपको इसकी जानकारी देते हैं.
तीन साल में एक साथ खेला केवल एक वनडे?
बीते साल भारत के इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी एक साथ मैदान पर नजर आई थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. भारत ने पहला और आखिरी मुकाबला अपने नाम कर अंग्रेजों को उन्हीं के घर पर 2-1 से मात दी थी. इससे पहले 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान तीनों एक साथ वनडे मैच खेलते हुए नजर आए थे.
BCCI का वनडे पर नहीं रहा था फोकस
साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हो पाया था. केवल अंत में टीम इंडिया अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आई. 2021 में आईपीएल की व्यस्तता और टी20 विश्व कप के आयोजन के चलते ज्यादा फोकस खेल के सबसे छोटे प्रारूप पर ही रहा. इसी तरह 2022 टी20 विश्व कप के चलते भी 50 ओवरों के क्रिकेट पर बीसीसीआई ने ज्यादा फोकस नहीं किया था.
बुमराह की चोट बनी कारण
साल 2022 के पहले छह महीनों के दौरान यह तीनों खिलाड़ी वनडे में साथ नजर नहीं आए थे लेकिन अगस्त में इंग्लैंड में तीनों की एक साथ वापसी हुई. हालांकि एक वनडे मैच खेलने के बाद बुमराह इसी सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके चलते उन्होंने एशिया कप 2022 भी मिस कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में बुमराह की वापसी हुई लेकिन वो फिर चोटिल होकर टी20 विश्व कप 2022 से ही बाहर हो गए थे. इसके बाद वो अब टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Jasprit Bumrah, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 17:28 IST
[ad_2]
Source link