Home Sports गौतम गंभीर समेत अन्य क्रिकेटरों की राय, बोले- सूर्यकुमार यादव को अब टेस्ट क्रिकेट में…

गौतम गंभीर समेत अन्य क्रिकेटरों की राय, बोले- सूर्यकुमार यादव को अब टेस्ट क्रिकेट में…

0
गौतम गंभीर समेत अन्य क्रिकेटरों की राय, बोले- सूर्यकुमार यादव को अब टेस्ट क्रिकेट में…

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार को अब टेस्ट क्रिकेट में आजमाना चाहिए: गंभीर
सूर्यकुमार को अब तक टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. तीसरे और निर्णायक टी20 में सूर्यकुमार भारत की जीत के हीरो रहे. उन्होंने महज 51 गेंद में नाबाद 112 रन ठोके. अपनी इस पारी में सूर्या ने 9 छक्के उड़ाए. सूर्या की पारी से प्रभावित होकर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की बात कही है. गंभीर से पहले रवि शास्त्री और कप्तान हार्दिक पंड्या भी इस बात की वकालत कर चुके हैं.

गौतम गंभीर ने सूर्या के शतक जड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या पारी है. अब समय आ गया है सूर्या को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की’.

News18 Hindi

AB Devilliers और Gayle भी सूर्या के सामने फीके…पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात

IND VS SL: सूर्या के नाम हुआ साल 2023 का पहला शतक, पिछले 11 सालों में किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ी थी पहली सेंचुरी? देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले सूर्यकुमार यादव को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की बात रवि शास्त्री ने भी कही थी. शास्त्री ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि वह तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी है. मैं जानता हूं वह उसे टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की बात नहीं करते. लेकिन वह तीनों प्रारूप का खिलाड़ी है. यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है. मैं कह सकता हूं की वह हैरान कर सकता है. सूर्या को 5 नंबर पर भेजो और उन्हें खेलने दो.’

हार्दिक पांड्या भी समर्थन में:
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या ने कहा था कि आगे जाकर सूर्या सभी प्रारूपों में महत्वपूर्ण होगा. मुझे लगता है कि वह रेड बॉल क्रिकेट में भी. उसके पास गेम के स्थिति को बदलने की क्षमता है. मुझे लगता है कि सेलेक्टर और कप्तान उन्हें शामिल करने पर जरूर ध्यान दे रहे होंगे.

बता दें कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हैं. उन्होंने अभी तक  टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है. टी20 करियर में वो अब तक तीन शतक जमा चुके हैं.

Tags: Gautam gambhir, Hardik Pandya, Ravi shastri, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here