Home Breaking News तुनिशा को सेट से दूर वाले अस्पताल में ले जाने पर मां ने शीजान पर उठाए सवाल, बोलीं- ये मर्डर भी हो सकता है

तुनिशा को सेट से दूर वाले अस्पताल में ले जाने पर मां ने शीजान पर उठाए सवाल, बोलीं- ये मर्डर भी हो सकता है

0
तुनिशा को सेट से दूर वाले अस्पताल में ले जाने पर मां ने शीजान पर उठाए सवाल, बोलीं- ये मर्डर भी हो सकता है

[ad_1]

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से एक्ट्रेस और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान के परिवार के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों तुनिशा की मां पर शीजान के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां ने सभी आरोपों का जवाब दिया है और साथ ही शीजान पर बेटी को दूर के अस्पताल में ले जाने का आरोप भी लगाया है।

दरअसल, तुनिशा शर्मा की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां ने एक्स बॉयफ्रेंड और कोस्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उसके बाद से ही दोनों परिवार एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं, अब तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने कहा है कि तुनिशा की हत्या भी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘ये सुसाइड और मर्डर कुछ भी हो सकता है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि शीजान उसे पास के अस्पताल में न ले जाकर दूर के अस्पताल में लेकर गया। सेट से पांच मिनट की दूरी पर अस्पताल था। वो सांस ले रही थी और ऐसे में वह बच सकती थी।’

Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, ‘देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए’

इसके साथ ही उन्होंने तुनिशा का वॉइस मैसेज भी सुनाया, जो एक्ट्रेस ने 21 दिसंबर को अपनी मां को भेजा था। मैसेज में तुनिशा कहती हैं, ‘आपको मैं बता नहीं सकती कि मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं मम्मा। मम्मा आई लव यू। आप जो मेरे लिए कर देते हो न कभी कभी, मम्मा में बहुत प्यार करती हूं आपसे। थैंक्यू मेरी जान, मैं जल्दी जल्दी घर आऊंगी और फिर आपके साथ सोऊंगी।’ इसके साथ विनीता शर्मा ने कहा कि शीजान की मां नहीं बताएंगी कि तुनिशा के साथ मेरा रिश्ता कैसे है। मैंने तुनिशा के लिए अपनी सारी जिंदगी लगा दी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here