[ad_1]
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार रन कूट रहे हैं. 2022 के बाद साल 2023 में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में शनिवार रात ताबड़तोड़ नाबाद 112 रन की पारी खेली. उन्होंने 51 गेंद का सामना किया. 7 चौके और 9 छक्के लगाए. स्ट्राइक रेट 220 का रहा. मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 137 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. दूसरे टी20 में खराब गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन वापसी और 3 विकेट झटके. भारत ने यह मुकाबला 97 रनों से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. सूर्यकुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
32 साल के सूर्यकुमार को भी करियर में खराब दौर से गुजरना पड़ा. उन्हें रणजी ट्रॉफी के दौरान मुंबई टीम का कप्तान तक बनाया गया. लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते 2014-15 में उनसे टीम की कमान छीन ली गई थी और उन्हें 2018-19 सीजन से पहले टीम तक से बाहर कर दिया गया था. हालांकि इसके बाद अच्छे प्रदर्शन के दम पर सूर्या ने वापसी की और फिर से कप्तान बने. इसके बाद आईपीएल और अब भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन करके वे टी20 के नंबर-1 बैटर बन गए हैं.
टेस्ट में अब तक नहीं मिला मौका
32 साल के सूर्या ने मार्च 2021 में टी20 इंटरनेशनल में जबकि जुलाई 2021 में वनडे में डेब्यू किया था. हालांकि अब तक उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है. उनका फर्स्ट क्लास का रिकॉर्ड अच्छा है और वे यहां दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. सूर्या ने अब तक 79 फर्स्ट क्लास मैच की 132 पारियों में 45 की औसत से 5549 रन बनाए हैं. 14 शतक और 28 अर्धशतक लगाया है. 200 रन उनका बेस्ट स्कोर है. यानी वे टेस्ट में बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हैं. पिछले दिनों वे रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में उतरे. हैदराबाद के खिलाफ 90 जबकि सौराष्ट्र के खिलाफ 95 व 38 रन बनाए थे. वे टेस्ट टीम में जगह बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं.
Suryakumar Yadav Century: सूर्यकुमार यादव मैच से पहले पत्नी के साथ बिताते हैं समय, खास है लव स्टोरी
सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 3 मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से शुरू हो रही है. सूर्या का रिकॉर्ड वनडे में उतना आकर्षक नहीं है. उन्होंने अब तक 16 मैच की 15 पारियों में 32 की औसत से 384 रन बनाए हैं. 2 अर्धशतक लगाया है. 64 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Mumbai, Sri lanka, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 08:29 IST
[ad_2]
Source link