Home Breaking News Virat Kohli Instagram: विराट कोहली को याद आए इरफान खान, लिखा- फेम की चाहत एक बीमारी, इससे दूर होना चाहता हूं

Virat Kohli Instagram: विराट कोहली को याद आए इरफान खान, लिखा- फेम की चाहत एक बीमारी, इससे दूर होना चाहता हूं

0

[ad_1]

विराट कोहली

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के महान क्रिकेटरों की सूची में शामिल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली आराम कर रहे हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। इस सीरीज से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी लगाई हैं, जिनको लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

विराट ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फोटो के साथ लिखा कि उन्हें फेम पाने की बीमारी से छुटकारा चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स का भी एक वीडियो शेयर किया। 

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इरफान की फोटो के साथ लिखा “प्रसिद्धि की चाहत एक बीमारी है और एक दिन मैं इस बीमारी से मुक्त होना चाहूंगा। जहां प्रसिद्धि मायने नहीं रखती। जहां सिर्फ जीवन का अनुभव करना और ठीक होना ही काफी है।”

ir2uukog

वहीं कोहली ने टॉम हैंक्स का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कह रहे हैं “काश मुझे पता होता कि ‘यह भी बीत जाएगा’। आपको अभी बुरा लग रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? यह भी गुजर जाएगा। आपको बहुत अच्छा लग रहा है। आपको ऐसा लगता है, आप सभी जवाब जानते हैं। आपको ऐसा लगता है।”

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी क्यों लगाई हैं, ये तो अब तक साफ नहीं है, लेकिन इस वजह से उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की थीं।

क्रिकेट के मैदान पर कोहली के जल्द ही अपने बाकी साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को होगा। सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here