[ad_1]
Delhi | Thick layer of fog covers the national capital this morning lowering visibility. Visuals from near Akshardham. pic.twitter.com/GUkdY7jTCx
— ANI (@ANI) January 8, 2023
Delhi | Fights were delayed due to severe fog & cold in the national capital. Visuals from Delhi Airport.
Visibility is very low at the airport amid the severe cold that we all have been experiencing, say passengers at Delhi airport pic.twitter.com/YnHO7TcXkF
— ANI (@ANI) January 8, 2023
वहीं, शनिवार को सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में 2.0, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में एक जनवरी को तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था जब तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में एक जनवरी को तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
दिल्ली-एनसीआर में शिमला, नैनीताल व मनाली से भी ज्यादा ठंड
दिल्ली-एनसीआर में हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को इन इलाकों में तापमान चार डिग्री से ऊपर रहा। जबकि एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, नैनीताल में 5.8, मनाली में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 2.5, फरीदाबाद में 3.4, नोएडा में 3.7 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर गलन बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर तीन से चार दिन बाद मैदानी इलाकों में पड़ेगा। इस कारण से एक बार फिर से गला देने वाली ठंड की वापसी होगी। अभी विभाग ने सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। इस कारण से 13 जनवरी तक न केवल अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह केवल फौरी राहत होगी। कोहरे से अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान
01 जनवरी 5.5 डिग्री
02 जनवरी 7.6 डिग्री
03 जनवरी 8.5 डिग्री
04 जनवरी 4.4 डिग्री
05 जनवरी 3.0 डिग्री
06 जनवरी 4.0 डिग्री
07 जनवरी 2.2 डिग्री
[ad_2]
Source link