Home Sports Women’s IPL: जानिए कब होगा ऑक्‍शन…किस खिलाड़ी को मिलेगा कितना पैसा? लीग का नाम भी बदलेगा

Women’s IPL: जानिए कब होगा ऑक्‍शन…किस खिलाड़ी को मिलेगा कितना पैसा? लीग का नाम भी बदलेगा

0
Women’s IPL: जानिए कब होगा ऑक्‍शन…किस खिलाड़ी को मिलेगा कितना पैसा? लीग का नाम भी बदलेगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीमों के मालिकाना हक के लिए जारी हो चुका है टेंडर
मीडिया राइट्स के लिए 16 जनवरी को होगा ऑक्‍शन

नई दिल्‍ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Bcci) ने महिला आईपीएल (Women’s IPL) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. माना जा रहा है कि बोर्ड फरवरी में इसके लिए ऑक्‍शन (Women’s IPL Auction) करवा सकता है. हाल ही में बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट की टीमों के मालिकाना हक के लिए टेंडर जारी किए थे. मीडिया राइट्स के लिए भी टेंडर जारी हो चुके हैं.

महिला आईपीएल को लेकर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सूचित किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर्नामेंट के लिए फरवरी में ऑक्‍शन हो सकता है. इसके लिए खिलाड़ियों से 26 जनवरी को शाम 5 बजे तक अपना नाम रजिस्टर कराने को कहा गया है. खिलाड़ियों को भेजे गए पेपर में महिला आईपीएल के बजाए महिला टी20 लीग लिखा है. ऐसे में उम्‍मीद है कि इस टूर्नामेंट को इसी नाम से जाना जाएगा.

” isDesktop=”true” id=”5183819″ >

कैप्‍ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए बनाई कैटेगरी
बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए कैप्ड और अनकैप्ड दोनों तरह के खिलाड़ियों को नाम रजिस्टर करने को कहा है. कैप्ड प्लेयर्स के लिए 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख की तीन प्राइस कैटेगरी रखी गई है. वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 20 लाख और 10 लाख की प्राइस कैटेगरी होगी.

यह भी पढें : IND vs SL: भाई! जग घूमिया, पर इसके जैसा न कोई…सूर्या के ‘गुलाटी सिक्स’ ने सोशल मीडिया पर लगा दी आग

टीम इंडिया के नए सेलेक्टर, 2 बार डिप्रेशन के चलते रिहैब सेंटर जाना पड़ा, पत्नी ने की आत्महत्या

आईपीएल की तरह ही होगा रजिस्ट्रेशन
महिला टी20 लीग का रजिस्ट्रेशन आईपीएल की तरह ही होगा. खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑक्शन लिस्ट तैयार कर टीम मालिकों को दी जाएगी. जो खिलाड़ी ऑक्शन के लिए नहीं चुने जाएंगे, उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर्स के तौर पर मौका मिल सकता है. हालांकि, अभी मालिकाना हक तय नहीं हो पाया है. ऐसा होने के बाद ही टीमों के नाम तय होंगे. माना जा रहा है कि महिला टी20 लीग मार्च में हो सकती है. इसमें 22 मैच कराने की योजना है. वहीं, इस लीग के मीडिया राइट्स का ऑक्शन 16 जनवरी को होगा.

Tags: BCCI, Indian women cricketer, T20 cricket, Women IPL

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here