Home Breaking News जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही

जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही

0
जब फरहान को मिली घर से निकाले जाने की धमकी, डर के मारे बनाई यह फिल्म और लूट ली वाहवाही

[ad_1]

आज बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर का जन्मदिन 9 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था। फरहान अख्तर बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता में से एक हैं। अभिनेता अभिनय के साथ फिल्म निर्माता भी हैं। अभिनेता बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। आपको बता दें कि महज 17 साल की उम्र में फरहान अख्तर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने साल 1991 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

मां ने दी थी घर से निकालने की धमकी

बता दें कि फरहान अख्तर कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। इसके बाद वह लगभग दो साल तक घर में बैठे रहे और हर वक्त फिल्में देखा करते थे। इसे लेकर फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां इस चीज से बेहद परेशान हो गई थीं। उन्होंने फरहान को घर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली। इसी डर से फरहान ने अपने पिता की तरह कहानियां लिखना शुरू किया और तभी उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ की कहानी लिखी। अभिनेता ने साल 2001 में दिल चाहता है में डायरेक्शन के तौर पर अपने काम की शुरुआत की। यह फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट रही। यहां तक कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म के बाद अभिनेता ने साल 2004 में लक्ष्य का भी डायरेक्शन किया। दोनों ही फिल्मों की खूब सराहना की गई। 

यह भी पढ़ें- Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, ‘देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए’

2008 में फिल्म रॉक ऑन से की अभिनय की शुरुआत

जैसा कि सभी जानते हैं कि फरहान अख्तर मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे सिंगर भी हैं। अभिनेता ने साल 2008 फिल्म रॉक ऑन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अभिनेता ने गाने भी गाए। फिल्म के लिए फरहान अख्तर को कई अवॉर्ड्स भी मिले। लोगों ने उनकी एक्टिंग और बेहतरीन गानों की खूब तारीफ की।  इसके बाद उन्होंने लक बाई चांस, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, स्काई इज पिंक और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक जैसी तमाम फिल्में कीं। 

यह भी पढ़ें- B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

50 बार देखी शोले

फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म शोले को 50 बार देखा, लेकिन वह इस फिल्म से खास इम्प्रेस नहीं हुए। फरहान कहते हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन की दीवार फिल्म बेहद पसंद आई थी। 

यह भी पढ़ें- कलाकार जो रातों-रात मिली शोहरत के बाद पहुंच गए अर्श से फर्श तक



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here