Home Breaking News Delhi: जेल में गर्म पानी से नहाएंगे कैदी, बुजुर्गों को मिलेगी खटिया व गद्दे; LG ने दिए निर्देश

Delhi: जेल में गर्म पानी से नहाएंगे कैदी, बुजुर्गों को मिलेगी खटिया व गद्दे; LG ने दिए निर्देश

0
Delhi: जेल में गर्म पानी से नहाएंगे कैदी, बुजुर्गों को मिलेगी खटिया व गद्दे; LG ने दिए निर्देश

[ad_1]

Tihar Jail

Tihar Jail
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दिल्ली के सभी 16 सेट्रल जेलों के कैदियों को भीषण सर्दी से राहत देने के लिए एलजी ने अहम पहल की है। इसके तहत तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में बंद कैदियों को नहाने और साफ सफाई के लिए तत्काल प्रभाव से गर्म पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 65 साल से अधिक उम्र के बंदियों को जेल में एक लकड़ी की खाट, दरी के अलावा गद्दे भी प्रदान किए जाएंगे।

एलजी वीके सक्सेना ने जेलों के लिए पाक्षिक समीक्षा बैठक में कैदियों को बुनियादी मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए यह ने यह फैसला लिया। बैठक में कई विचाराधीन बंदियों को कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म पानी की मूलभूत सुविधा नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई थी।

हालांकि कई जेलों में प्रभावशाली कैदियों को जेल में 5000 रुपये में एक बाल्टी गर्म पानी का इंतजाम भी किया जा रहा है। एलजी ने जेल महानिदेशक और प्रधान सचिव (गृह) को सभी जेलों में कैदियों के लिए तत्काल गर्म पानी की सुविधा मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। इससे उन कैदियों को खास तौर पर सामान्य कैदियों को राहत मिलेगी। 

बुजुर्ग कैदियों की तरफ से जेलों में गद्दा ना मिलने की शिकायत की गई थी। इस कारण ठंड में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं और गंभीर होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 

एलजी ने मौजूदा हालात को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं तत्काल मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। इससे जेलों में लंबे समय से मानवीय हितों की अनदेखी दूर होगी। साथ ही जेलों में भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। 

जेल अधिकारियों की तरफ अक्सर ऐसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं लेकिन कीमत चुकाने में सक्षम प्रभावशाली कैदियों को इसका ज्यादातर लाभ मिलता है। एलजी के इस निर्णय से जेलों में कैदियों को कड़कड़ाती ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।

विस्तार

दिल्ली के सभी 16 सेट्रल जेलों के कैदियों को भीषण सर्दी से राहत देने के लिए एलजी ने अहम पहल की है। इसके तहत तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में बंद कैदियों को नहाने और साफ सफाई के लिए तत्काल प्रभाव से गर्म पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 65 साल से अधिक उम्र के बंदियों को जेल में एक लकड़ी की खाट, दरी के अलावा गद्दे भी प्रदान किए जाएंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here