Home Sports IND vs SL: टी20 में तो पास अब वनडे का इम्तेहान, क्या सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से पहले कर पाएंगे टीम इंडिया में जगह पक्की?

IND vs SL: टी20 में तो पास अब वनडे का इम्तेहान, क्या सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से पहले कर पाएंगे टीम इंडिया में जगह पक्की?

0
IND vs SL: टी20 में तो पास अब वनडे का इम्तेहान, क्या सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप से पहले कर पाएंगे टीम इंडिया में जगह पक्की?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-श्रीलंका के बीच 10 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा
रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया साल की पहली वनडे सीरीज खेलेगी
क्या सूर्यकुमार यादव टी20 की अपनी चमक को वनडे में बिखेर पाएंगे?

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 की सीरीज खत्म हो गई. हार्दिक पंड्या की अगुआई में नई टीम इंडिया 2-1 से टी20 सीरीज जीतने में सफल रही. अब वनडे में दोनों टीमें दो-दो हाथ करने जा रही है. विश्व कप का साल होने की वजह से वनडे क्रिकेट पर सबका फोकस होगा. टीम इंडिया भी साल की पहली सीरीज से विश्व कप की तैयारी शुरू करने जा रही है. कई खिलाड़ियों के लिए यह वनडे सीरीज अहम रहने वाली है. इसमें से एक हैं सूर्यकुमार यादव. उन्होंने टी20 का इम्तेहान तो अव्वल नंबरों से पास कर लिया है. अब वनडे में उनकी अग्निपरीक्षा होगी.

यह साल विश्व कप वाला है और जिस तरह से सूर्यकुमार यादव ने टी20 में इस साल का आगाज किया है, उसे देखकर टीम इंडिया की उनसे उम्मीदें बढ़ गई होंगी. सूर्यकुमार टी20 में तो अबतक मैच विनर साबित हुए हैं. वो अकेले विरोधियों का दम निकालने में सक्षम हैं. अब सवाल यह है क्या वो वनडे में ऐसा करने में सफल रहेंगे. क्योंकि इस फॉर्मेट में वो अबतक अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं.

सूर्यकुमार के टी20 और वनडे प्रदर्शन में काफी अंतर हैं. जहां सूर्यकुमार ने 45 टी20 में 46 से अधिक की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं. वहीं, 16 वनडे में 32 की औसत से 384 रन ही बना पाए हैं. टी20 में उनके बल्ले से 3 शतक आए हैं जबकि वनडे में अबतक वो ऐसा करने में नाकाम रहे हैं. वनडे में उन्होंने टी20 के 180 के मुकाबले 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसे अच्छा ही माना जाएगा. हालांकि, उनके कद के मुताबिक के मुताबिक यह बेहतर नहीं कहलाएगा.

सूर्यकुमार को वनडे में खुद को साबित करना होगा
ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार के पास इस फॉर्मेट में खुद को साबित करने का मौका होगा. लेकिन, उनके सामने कई चुनौतियां हैं. एक खुद के प्रदर्शन को बेहतर करना. दूसरा टी20 की तरह वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना. दूसरी चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं. क्योंकि सूर्यकुमार यादव 4 नंबर पर बैटिंग करते हैं और अगर उन्हें विश्व कप की टीम में अपनी जगह इस नंबर पर पक्की करनी है, तो एक खिलाड़ी से लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वो हैं श्रेयस अय्यर.

श्रेयस अय्यर से मिलेगी कड़ी चुनौती
जिस तरह सूर्यकुमार यादव ने बीते 1 साल में टी20 में धमाकेदार बल्लेबाजी की है, ठीक उसी तरह श्रेयस ने वनडे फॉर्मेट में अपना दम दिखाया है. श्रेयस ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे. वो 2022 में भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. श्रेयस ने 17 वनडे में 56 की औसत से 724 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे. उन्होंने वनडे में कई मैच विनिंग पारियां खेली थी.

विराट-रोहित ने धोनी से भी ज्यादा दिलाई भारत को जीत….जानें किसने-कितना लगाया दम

IND vs SL 1st ODI Predicted XI: क्‍या दोहरे शतक के बावजूद ईशान किशन नहीं बना पाएंगे जगह? कुछ ऐसा होगा टीम का स्‍वरूप

क्या सूर्या वनडे टीम में कर पाएंगे जगह पक्की?
ऐसे में सूर्यकुमार के लिए वनडे टीम में जगह पक्की करना आसान नहीं होगा. क्योंकि यह साल विश्व कप वाला है. पिछले दो टी20 विश्व कप में भारत के हाथ खाली रहे हैं. वहीं, 2011 के बाद वनडे वर्ल्ड कप भी हमारे हाथ नहीं आया है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट पिछली गलतियों से सबक लेकर इस साल 20 संभावित खिलाड़ियों को ही पूरे साल आजमाएगा. सूर्यकुमार इन संभावितों में तो जरूर शामिल होंगे. लेकिन सवाल यह है कि जिस तरह टी20 में उनके बिना टीम इंडिया अधूरी सी लगती है क्या वो वनडे में इस साल ऐसा मुकाम हासिल कर पाएंगे?

Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here