[ad_1]
India vs Sri Lanka 1st ODI Match: टीम इंडिया 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह के बाहर होने के बाद एक युवा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल होने का बड़ा दावेदार बन गय है. इस खिलाड़ी का हालिया फॉर्म काफी शानदार भी है.
बुमराह की जगह ले सकता है ये खिलाड़ी
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गैरमौजूदगी में उमरान मलिक (Umran Malik) का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. बुमराह अगर इस सीरीज का हिस्सा होते हो उमरान मलिक के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाना काफी मुश्किल रहने वाला था. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह भी इस वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं. ऐसे में उमरान मलिक (Umran Malik) इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.
टीम इंडिया में अभी तक के आंकड़े
उमरान मलिक (Umran Malik) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 5 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं. वनडे में उमरान मलिक (Umran Malik) ने 6.00 की इकॉनोमी से 7 विकेट और टी20 में 10.9 की इकॉनोमी से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. वह इस सीरीज के बाद भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.
आखिरी वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन
टीम इंडिया ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी. उमरान मलिक (Umran Malik) को इस सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था, इसके बाद उन्हें बाकी के दोनों मैचों में खेलने को मौका मिला. इन दो मैचों में उमरान मलिक (Umran Malik) ने 5.61 की इकॉनमी से रन खर्च करत हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे. उनके इस शानदार खेल को देखते कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में उन्हें जगह दे सकते हैं.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link