Home Sports IND vs SL Dream11 Team: लंकाई शेर हार का बदला लेने को हैं बेकरार…कैसे करेंगे रोहित प्रहार…ड्रीम टीम में इस बैटर को चुनें कप्‍तान

IND vs SL Dream11 Team: लंकाई शेर हार का बदला लेने को हैं बेकरार…कैसे करेंगे रोहित प्रहार…ड्रीम टीम में इस बैटर को चुनें कप्‍तान

0
IND vs SL Dream11 Team: लंकाई शेर हार का बदला लेने को हैं बेकरार…कैसे करेंगे रोहित प्रहार…ड्रीम टीम में इस बैटर को चुनें कप्‍तान

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka Dream11) का आगाज होने वाला है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम के समक्ष दासुन शनाका एंड कंपनी की चुनौती है. टी20 में धूल चटाने के बाद अब भारतीय टीम पड़ोसियों का कुछ ऐसा ही हश्र 50 ओवरों के फॉर्मेट में भी करना चाहेगी. यह वनडे विश्‍व कप का साल है. इस मैच के साथ भारत नए फॉर्मेट में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. बीते दो सालों पर नजर डालें तो भारतीय टीम और बीसीसीआई का फोकस वनडे पर नहीं रहा है लेकिन इस साल टी20 को ज्‍यादा तरजीह दिए बिना 50 ओवरों के क्रिकेट पर सबकी नजर है.

दिग्‍गजों की वापसी

इस मुकाबले के माध्‍यम से टीम इंडिया में कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्‍तान विराट कोहली और टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी होने जा रही है. रोहित बांग्‍लादेश में चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वो आखिरी टेस्‍ट मैच भी नहीं खेल पाए थे. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्‍हें चोट के चलते ही आराम दिया गया. उधर, विराट कोहली की बात की जाए तो दाएं हाथ का यह बल्‍लेबाज नए साल की शुरुआत पर ब्रेक पर था. बांग्‍लादेश दौरे के बाद अब वनडे सीरीज के माध्‍यम से उनकी टीम में वापसी हो रही है.

जसप्रीत बुमराह को एकाएक वनडे टीम में एंट्री दी गई है. श्रीलंका सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान हुआ था तब जस्‍सी का नाम स्‍क्‍वाड में नहीं था. टी20 सीरीज के दौरान अचानक उनकी टीम में वापसी की जानकारी बीसीसीआई की तरफ से दी गई. जुलाई में इंग्‍लैंड दौरे के दौरान वो चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वो एशिया कप भी नहीं खेल पाए. सितंबर में ऑस्‍ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान उनकी टीम में वापसी हुई लेकिन दोबारा चोटिल होकर लंबे वक्‍त के लिए टीम से बाहर हो गए. इस चोट के कारण ही वो टी20 विश्‍व कप में भी नहीं खेल पाए थे.

ड्रीम11 टीम (IND vs SL Dream11 Team)

कप्‍तानी के विकल्‍प: श्रेयस अय्यर या दासुन शनाका

उपकप्‍तानी के विकल्‍प: ईशान किशन या कुसल मेंडिस

बल्‍लेबाजी के विकल्‍प: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, चरित असलंका, रोहित शर्मा

विकेटकीपर के विकल्‍प: ईशान किशन और कुसल मेंडिस

ऑलराउंडर्स के विकल्‍प: वनिन्‍दू हसरंगा और वाशिंगटन सुंदर

तेज गेंदबाजी का विकल्‍प: जसप्रीत बुमराह, महेश तीक्षणा, मोहम्‍मद सिराज, दिलशान मधुशंका

स्पिन गेंदबाजी के विकल्‍प: कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

ड्रीम11 टीम प्रिडिक्‍शन (IND vs SL Dream11 Team Prediction)

कुसल मेंडिस, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, दासुन शनाका, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), चरित असलंका, वनिन्‍दू हसरंगा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज, दिनेश मधुशंका, जसप्रीत बुमराह.

Tags: Dream 11, Dream 11 team prediction, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Jasprit Bumrah, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here