Home Sports PAK vs NZ 1st ODI: नसीम शाह का 5 विकेट हॉल…रिजवान-बाबर की फिफ्टी…पाकिस्‍तान ने मुट्ठी में किया कराची वनडे

PAK vs NZ 1st ODI: नसीम शाह का 5 विकेट हॉल…रिजवान-बाबर की फिफ्टी…पाकिस्‍तान ने मुट्ठी में किया कराची वनडे

0
PAK vs NZ 1st ODI: नसीम शाह का 5 विकेट हॉल…रिजवान-बाबर की फिफ्टी…पाकिस्‍तान ने मुट्ठी में किया कराची वनडे

[ad_1]

नई दिल्‍ली. कराची के नेशनल स्‍टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान पाकिस्‍तान की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की. मैच के हीरो नसीम शाह (Naseem Shah) रहे, जिन्‍होंने पांच विकेट हॉल अपने नाम कर न्‍यूजीलैंड की टीम को मुश्किल में धकेल दिया. मोहम्‍मद रिजवान (Mohammad Rizwan), फखर जमां (Fakhar Zaman) और बाबर आजम (Babar Azam) के अर्धशतकों के दम पर मेजबानों ने 11 गेंद बाकी रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है.

पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. कीवी टीम की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने सर्वाधिक 42 गेंदों पर 43 रन का योगदान दिया. इसके अलावा टॉम लेथम के बल्‍ले से भी 42 रन आए. जिसके दम पर मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम के लिए पहले फखर जमां ने 74 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली. इसके बाद कप्‍तान बाबर आजम के बल्‍ले से अहम 77 रन आए. मैच का अंत विकेटकीपर बैट्समैन मोहम्‍मद रिजवान ने किया, जिन्‍होंने 86 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर पाकिस्‍तान की जीत पक्‍की की.

बुमराह की किस्मत नहीं दे रही साथ, दो दिन में हो गई गड़बड़, हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा

नसीम शाह ने बढ़ाई कीवियों की मुश्किलें

इस मैच का हीरो नसीम शाह को कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. उन्‍होंने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया. शाह ने अपने 10 ओवरों में 57 रन दिए. न्‍यूजीलैंड के बैटिंग ऑडर की कमर तोड़ने में नसीम ने अहम भूमिका निभाई. डेविन कॉनवे और ग्‍लेन फिलिप्‍स जैसे बैटर शाह का शिकार बने. इसके अलावा पिच पर जम चुके ब्रेसवेल की गिल्लियां 46वें ओवर में शाह ने ही बिखेरी थी. मिशेल सेंटनर भी उनका ही शिकार बने. उनकी धारदार और कसी हुई गेंदबाजी के चलते ही कीवी बैट्समैन पूरे 50 ओवरों के दौरान बैकफुट पर ही नजर आए.
” isDesktop=”true” id=”5192201″ >

छोटी-छोटी साझेदारी बनाकर जीता पाकिस्‍तान

मैच में पाकिस्‍तान की तरफ से तीन अर्धशतक लगे. छोटी-छोटी साझेदारी बनाकर मेजाबनों ने यह मुकाबला अपने नाम किया. सलामी बल्‍लेबाज फखर जमां और इमाम उल हक के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी बनी. इमाम के आउट होने के बाद बाबर ने मार्चा संभाला. उन्‍होंने फखर जमां के साथ मिलकर स्‍कोर को 100 के पार पहुंचाया और 78 रन की साझेदारी बनाई. फखर जमां आउट हुए तो मोहम्‍मद रिजवान मैदान पर आए. उन्‍होंने कप्‍तान के साथ मिलकर 60 रन जोड़े. फिर बाबर आउट हुए। रिजवान ने हैरिसा सोहेल के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी बनाई. वो अंत तक डटे रहे और टीम की जीत सुनश्चित की.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Naseem Shah, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here